Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मुलायम सिंह यादव आज मरणोपरांत पद्म विभूषण से होंगे सम्मानित, अखिलेश यादव दिल्ली रवाना

Mulayam Singh

Mulayam Singh

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) को मरणोपरांत पद्मविभूषण (Padna Vibhushan) से सम्मानित किया गया है। मुलायम सिंह के पुत्र और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सम्मान ग्रहण करेंगे। इसके लिए अखिलेश यादव लखनऊ से दिल्ली रवाना हो गए हैं।

राष्ट्रपति भवन में आज पद्म पुरस्कारों के सम्मान समारोह का आयोजन किया जाा रहा है। यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव को मिले पद्मविभूषण सम्मान को ग्रहण करने के लिए अखिलेश यादव दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। अखिलेश यादव के साथ उनकी पत्नी और मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव भी मौजूद रहेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुलायम सिंह यादव को मिला सम्मान उनके बेटे अखिलेश यादव को सौंपेंगी।

106 लोगों को मिला था पद्म पुरस्कार

इस साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की सूची जारी हुई थी, जिसमें 106 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। इस लिस्ट में 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री शामिल थे। इस बार 19 पुरस्कार विजेता महिलाएं और सूची में विदेशियों/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई की श्रेणी के 2 व्यक्ति और 7 मरणोपरांत पुरस्कार प्राप्त करने वाले भी शामिल थे।

लोक कार्यों के लिए मिला था पद्म विभूषण

इस साल दिवंगत सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh), संगीतकार जाकिर हुसैन, दिवंगत दिलीप महालनोबिस, एस एम कृष्णा, श्रीनिवस वर्धन और दिवंगत बालकृष्ण दोशी को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।

देश में कोरोना का खौफ, 24 घंटे में 11 संक्रमितों की मौत, आंकड़ा 4 हजार के पार

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के रक्षा मंत्री रह चुके थे। इसी साल अक्टूबर में मुलायम यादव का निधन हुआ था। लोक कार्यों के लिए उन्हें पद्म विभूषण सम्मान दिया जा रहा है।

Exit mobile version