Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मुलायम सिंह यादव की अचानक बिगड़ी तबीयत, मेंदाता में भर्ती

mulayam singh yadav

mulayam singh yadav

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं  समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की तबीयत बिगड़ने पर उनको मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक रुटीन चेकअप के दौरान अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई।

डॉक्टरों ने बताया की बढ़ती उम्र के कारण उनका स्वास्थ ठीक नहीं रहता है।  खबर है कि आज अखिलेश यादव, मुलायम सिंह से मिलने अस्पताल जा सकते हैं।

सीएम योगी ने 11 लाख लोगों को दिया उनके घर का मालिकाना हक

मिली जानकारी के अनुसार, मुलायम सिंह यादव अस्पताल में ब्लड प्रेशर, शुगर, सीबीसी समेत अन्य नियमित जांच कराने आए थे। बताया जा रहा है कि मुलायम को प्रोस्टेट से संबंधित समस्या है, जिसके लिए उनको नियमित रूप से अस्पताल आना होता है। इससे पहले 1 जुलाई को भी रूटीन जांच के लिए उनको मेदांता लाया गया था।

Exit mobile version