Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मुलायम सिंह से मिलने अस्पताल पहुंचे राजनाथ सिंह, ‘नेताजी’ का ताजा हेल्थ बुलेटिन जारी

Mulayam Singh

Mulayam Singh

लखनऊ। समाजवादी पार्टी संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh) की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। वह वह अभी भी सीसीयू में जीवन रक्षक दवाओं पर हैं। शुक्रवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल द्वारा जारी किए गए ताजा हेल्थ बुलेटिन में ये जानकारी दी गई है।

दरअसल, मुलायम सिंह (Mulayam Singh) को यूरिन संक्रमण के साथ ही ब्लड प्रेशर की समस्या काफी बढ़ गई थी। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते रविवार को ICU में शिफ्ट किया गया था। लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं होने के बाद सीसीयू में भर्ती कराया गया है। इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मुलायम सिंह का हाल जानने के लिए मेदांता अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने अखिलेश यादव से मिलकर नेताजी का हाल जाना।

‘नेताजी’ की हालत अब भी नाजुक, मेदांता पहुंचे ब्रजेश पाठक

वहीं सहारा ग्रुप के मालिक सुब्रत रॉय भी नेताजी का हाल जानने मेदांता पहुंचे। इसके साथ ही कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने अस्पताल जाकर मुलायम का हाल जाना। राष्ट्रीय परिवर्तन दल के अध्यक्ष डीपी यादव भी मेदांता अस्पताल पहुंचे हैं। नेताजी के करीबी नेताओं में रहे हैं डीपी यादव ने नेताजी का हाल जाना। हाल ही में उन्होंने शिवपाल यादव के साथ हाथ मिलाया था।

उधर, यूपी के मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अस्पताल पहुंचकर रामगोपाल यादव से मुलाकात की और मुलायम सिंह का हाल जाना।

Exit mobile version