• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुंबई हादसा: कांट्रैक्टर गिरफ्तार, बिल्डिंग के मालिक पर भी मुकदमा

Writer D by Writer D
11/06/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
Four-storey building collapsed

Four-storey building collapsed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई के मालाड स्थित मालवणी इलाके में बिल्डिंग हादसा मामले में पुलिस ने कांट्रैक्टर रमजान शेख को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में बिल्डिंग के मालिक रफीक सिद्दिकी पर मामला दर्ज किया गया है, जो अबतक फरार है। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और 7 लोगों का इलाज डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अस्पताल (शताब्दी) में जारी है। मामले की जांच मालवणी पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

पुलिस के अनुसार मालवणी स्थित न्यू कलेक्टर कंपाउंड में चारमंजिली इमारत बारिश की वजह से पास के ही दोमंजिला मकान पर बुधवार रात को  गिर गई थी। इस घटना में एक ही परिवार के 9 लोगों सहित कुल 11 लोगों की मौत हो गई थी। मुंबई शहर के संयुक्त आयुक्त विश्वास नागरे पाटिल ने गुरुवार शाम को ही मामले में बिल्डर व कांट्रैक्टर के विरुद्ध मामला दर्ज करने का आदेश दिया था।

विश्वास नागरे पाटिल ने बताया कि ताउते तूफान के बाद प्रशासन की बगैर अनुमति लिए निर्माण कार्य में फेरबदल किया गया था। इसके बाद मालवणी पुलिस स्टेशन में गुरुवार को देर रात बिल्डिंग के कांट्रैक्टर रमजान शेख व बिल्डर रफीक सिद्दिकी पर मामला दर्ज किया गया और शुक्रवार को तडक़े रमजान शेख को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले की  जांच जारी है।

प्रधानमंत्री से मुलाकात में मार्गदर्शन का मिला सौभाग्य : योगी

उल्लेखनीय है कि मालवणी इलाके में स्थित कलेक्टर कंपाउंड में हुए हादसे के बाद विधानपरिषद के नेता प्रतिपक्ष प्रवीण दरेकर व स्थानीय सांसद गोपाल शेट्टी ने घटनास्थल का दौरा किया था। प्रवीण दरेकर ने बताया कि यह इमारत झोपड़ों को विस्तारित करते हुए चारमंजिले की बनाई गई थी।

इस इमारत को बनते समय अनदेखी करने वाले कलेक्टर विभाग के कर्मचारियों, मुंबई नगर निगम के कर्मचारियों व स्थानीय पुलिस पर भी मानव वध का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

Tags: crime newsFour-storey building collapsedMaharashtra NewsNational news
Previous Post

प्रधानमंत्री से मुलाकात में मार्गदर्शन का मिला सौभाग्य : योगी

Next Post

पुलिस से घिरता देख बदमाश ने खुद को गोली से उड़ाया, अवैध तमंचा बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

माघ मास श्रद्धा, सादगी, संयम और समरसता का प्रतीक: मुख्यमंत्री धामी

07/02/2026
CM Dhami directed to make the film 'Godaan' tax free
राजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने फिल्म ‘गोदान’ को टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए

07/02/2026
CM Yogi reached his ancestral village Panchur
Main Slider

‘हम भी तेरे दादा लगते हैं’… बच्चों के बीच उमड़ा ‘बाबा’ का बालप्रेम

07/02/2026
WhatsApp
Tech/Gadgets

अब WhatsApp में भी मिलेगा Instagram वाला मजा, एक्सपीरियंस होगा बेहतर

07/02/2026
PM Modi
राजनीति

भारत और मलेशिया के बीच रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होगी: मोदी

07/02/2026
Next Post
shot

पुलिस से घिरता देख बदमाश ने खुद को गोली से उड़ाया, अवैध तमंचा बरामद

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, 1 को छोड़कर सभी जिलाध्यक्ष हटाएं; कार्यकारिणी भी की भंग

11/06/2025
Horoscope

21 फरवरी राशिफल: इन राशिवालों पर आज बरसेगी कृपा

21/02/2023
CM Dhami

सीएम धामी ने कोटद्वार बेस अस्पताल पहुंच घायलों का जाना हालचाल

05/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version