Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मुंबई : दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो की हालत फिलहाल स्थिर

dilip sayra

dilip sayra

बॉलीवुड के महान अभिनेता ​​दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो की हालत फिलहाल स्थिर है। वह हिंदुजा अस्पताल में भर्ती है। बॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा और दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो(77) पिछले कुछ वक्त से बीमार हैं उन्हें तीन दिन पहले ही मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कोविड : सितम्बर में ही खुलेंगे विश्वविद्यालय, छात्रों का वैक्सीनेशन अनिवार्य

उनकी देखभाल कर रहे हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नितिन एस. गोखले के अनुसार उनके दिल और फेफड़ों में पानी भर गया था। उन्होंने कहा कि अब उनका स्वास्थ्य काफी बेहतर है। कल उन्हें आईसीयू से वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा और फिर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

Exit mobile version