Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मुंबई ने दिल्ली को दिया 201 रनों का विशाल लक्ष्य

मुंबई इंडियंस Mumbai indians

मुंबई इंडियंस

दुबई। मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल के पहले क्वालीफायर में गुरूवार को 20 ओवर में पांच विकेट पर 200 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया ।

सूर्य कुमार ने 38 गेंदों पर 51 रन में छह चौके और दो छक्के लगाए। किशन ने 30 गेंदों पर नाबाद 55 रन में चार चौके और तीन छक्के लगाए जबकि हार्दिक ने मात्र 14 गेंदों पर नाबाद 37 रन में पांच छक्के उड़ाए। हार्दिक और किशन ने छठे विकेट के लिए मात्र 23 गेंदों पर 60 रन की तूफानी अविजित साझेदारी की। ओपनर क्विंटन डी कॉक ने 25 गेंदों पर 40 रन में पांच चौके और एक छक्का लगाया।

दिल्ली ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। दिल्ली को पहली सफलता जल्द ही मिल गयी जब अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा को पगबाधा कर दिया। रोहित का खाता नहीं खुला और मुंबई का पहला विकेट 16 रन पर गिरा।

क्विंटन डी कॉक और सूर्य ने इसके बाद बेहतरीन शॉट्स खेले। दोनों ने काफी तेजी से बल्लेबाजी की और मुंबई ने छह ओवर के पॉवरप्ले में 63 रन ठोक डाले। अश्विन ने डी कॉक को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। डी कॉक का कैच शिखर धवन ने लपका। डी कॉक ने 25 गेंदों पर 40 रन में पांच चौके और एक छक्का लगाया।

KBC 12: पहली करोड़पति बनी नाजिया नसीम, क्या 7 करोड़ जीतकर रच पाएंगी इतिहास

सूर्य ने अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन इसके तुरंत बाद एनरिच नोर्त्जे की गेंद पर वह सीमारेखा के पास डेनियल सैम्स के हाथों लपके गए। सूर्य ने 38 गेंदों पर 51 रन में छह चौके और दो छक्के लगाए। मैदान पर उतरे कीरोन पोलार्ड को अश्विन ने कैगिसो रबादा के हाथों कैच कर दिया। पोलार्ड का खाता नहीं खुला।

क्रुणाल पांड्या 10 गेंदों में एक छक्के के सहारे 13 रन बनाकर मार्कस स्टॉयनिस का शिकार बने। मुंबई का पांचवां विकेट 140 के स्कोर पर गिरा। अपने भाई के आउट होने के बाद मैदान पर उतरे हार्दिक पांड्या ने कुछ बेहतरीन छक्के लगाए जबकि दूसरे छोर पर ईशान किशन ने अपनी शानदार बल्लेबाजी जारी रखी।

खट्टर सरकार का बड़ा फैसला,निजी क्षेेत्र की स्थानीय युवाओं को नौकरियों में 75 फीसदी आरक्षण

हार्दिक ने पहले सैम्स पर छक्का मारा और फिर 19वें ओवर में रबादा की पहली दो गेंदों पर छक्के जड़ दिए। किशन ने इस ओवर में चौका लगाया। इस ओवर में 18 रन पड़े। हार्दिक ने आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर नोर्त्जे पर लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का मार दिया। चौथी गेंद पर लांग ऑफ के ऊपर से छक्का पड़ा। किशन ने आखिरी गेंद पर छक्का मारकर अपना अर्धशतक पूरा किया और मुंबई को 200 पर पहुंचा दिया। हार्दिक और किशन ने छठे विकेट के लिए मात्र 23 गेंदों पर 60 रन की तूफानी अविजित साझेदारी की। आखिरी ओवर में 20 रन गए। मुंबई ने अंतिम ओवरों में 55 रन जोड़े।

दिल्ली की तरफ से अश्विन ने 29 रन पर तीन विकेट लिए जबकि नोर्त्जे ने 50 रन पर एक विकेट और स्टॉयनिस ने पांच रन पर एक विकेट लिया। सैम्स ने चार ओवर में 44, रबादा ने चार ओवर में 42 और पटेल ने तीन ओवर में 27 रन दिए।

Exit mobile version