Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इन रंगों के इस्तेमाल से तैयार हुआ I.N.D.I.A. का लोगो, इन दिन होगा लॉन्च

I.N.D.I.A.

I.N.D.I.A.

नई दिल्ली। देश की विपक्षी पार्टियों के गठबंधन I.N.D.I.A. की अगली मीटिंग मुंबई में होने वाली है। 31 अगस्त से 1 सितंबर तक आयोजित इस बैठक में गठबंधन का नया ‘लोगो’ भी जारी किया जाएगा। इस संबंध में गठबंधन के दलों में बातचीत जारी है। ‘इंडिया’ गठबंधन का लोगो कैसा होगा? इसे लेकर उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) की पार्टी से जुड़े कुछ सूत्रों ने मीडिया में जानकारी दी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार  इस लोगों में राष्ट्रध्वज तिरंगा के सभी रंगों का इस्तेमाल होगा। नारंगी, सफेद, नीला और हरा रंग प्रयोग किया जाएगा। बताया जा रहा है यह लोगो (I.N.D.I.A. Logo) इटैलिक फॉन्ट में होगा। इस पूरी प्रक्रिया में अब तक कुल 9 लोगो बनाए गए थे। इनमें सिर्फ एक Logo ज्यादातर दलों को पसंद आया है।

31 अगस्त को उठेगा पर्दा

जानकारी के अनुसार, विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के लोगो पर अंतिम फैसला गठबंधन के सभी प्रमुख दलों को दिखाने के बाद ही लिया जाएगा। Logo पर अंतिम मुहर मुंबई में होने वाली बैठक की शुरुआत में ही होने की संभावना है। संभवतः 31 अगस्त को ही लोगो का अनावरण किया जाएगा।

बनेगी 11 सदस्यों की कमेटी

मुंबई में आयोजित विपक्षी पार्टियों की बैठक में जिन 11 सदस्यों की कमेटी बनेगी उसमें शिवसेना (उद्धव ठाकरे), समाजवादी पार्टी (SP), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP ) शरद पवार गुट , तृणमूल कांग्रेस (TMC), लेफ्ट पार्टी, DMK सहित प्रमुख दलों के एक-एक प्रतिनिधी होंगे।

राहुल गांधी को पीएम बनाने में सबसे बड़ी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश की: अजय रॉय

नहीं होगा कोई मेनिफेस्टो !

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि, लोकसभा चुनाव 2024 में उतरते समय इस इंडिया गठबंधन का कोई घोषणा पत्र (मेनिफेस्टो) नहीं होगा। हालांकि, चुनावों से पहले एक साझा एजेंडा जरूर जारी किया जाएगा। जिसे लेकर मुंबई बैठक में चर्चा हो सकती है। मुंबई बैठक में ‘INDIA’ गठबंधन का 6 बिंदुओं का अजेंडा साझा किया जाएगा।

मीटिंग की तैयारियां जोरों पर

ज्ञात हो कि, विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. की तीसरी बैठक इसी महीने के आखिर में होनी है। मीटिंग 31 अगस्त और 1 सितंबर, 2023 को मुंबई में होगी। इसे लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। वहीं महाविकास अघाड़ी (MVA) के नेताओं ने बताया कि मुंबई में होने वाली बैठक में विपक्षी खेमे के 5 मुख्यमंत्रियों के साथ 26 राजनीतिक पार्टियों के 80 नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। इंडिया की बैठक मुंबई के पांच सितारा होटल ग्रैंड हयात में होगी।

Exit mobile version