Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कंगना रनौत से पूछताछ कर सकती है मुंबई पुलिस

कंगना रनौत

कंगना रनौत

नई दिल्ली| सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 1 महीने से ज्यादा का समय हो गया है और अभी तक ये नहीं पता चल पाया कि एक्टर ने आत्महत्या क्यों की। इस मामले में पुलिस ने अब तक एक्टर के परिवार, दोस्त, रिया चक्रवर्ती और कई लोगों से पूछताछ कर ली है। वहीं अब खबर आ रही है कि मुंबई पुलिस अब कंगना रनौत से पूछताछ कर सकती है। आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई पुलिस कंगना से पूछ सकती है कि क्या उनके पास कोई ऐसी जानकारी है जिससे पता लगाया जा सके कि सुशांत ने आत्महत्या क्यों की। कंगना से सुशांत की प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में पूछताछ हो सकती है।

नोरा फतेही को मिल गया अपना ‘दूल्हा’

बता दें कि हाल ही में उन्होंने 3 सायकायट्रिस्ट्स के बयान दर्ज किए। मुंबई पुलिस के मुताबिक सुशांत सिंह नवंबर 2019 के बाद से डिप्रेशन का ट्रीटमेंट करा रहे थे। अब खबर आ रही है कि सुशांत बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहे थे। एक सायकायट्रिस्ट के मुताबिक सुशांत  काफी स्ट्रेस में थे। लेकिन उनके स्ट्रेस की वजह क्या थी, इसका जवाब कोई भी डॉक्टर नहीं दे पाया।

इसी बीच कंगना ने साइकायट्रिस्ट पर सवाल उठाया है। कंगना की टीम के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया, ‘अचानक मुंबई पुलिस की तरफ से कई रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं, जिनमें उन्होंने सुशांत को मानसिक तौर पर बीमार कहा है। कई सायकायट्रिस्ट्स ने ऐसा दावा किया है जिनसे सुशांत कभी-कभार मिले थे। वाह, क्या वे इसे साबित कर सकते हैं? क्या किसी भी मेडिकल हिस्ट्री को सामने लाना कानून के खिलाफ नहीं है?’

समंदर की लहरों के बीच सर्फिंग करती नजर आईं माधुरी दीक्षित

बता दें कि मंगलवार को फिल्म समीक्षक राजीव मसंद को सुशांत मामले में पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन बुलाया गया। दोपहर को वह बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचे और अपना बयान दर्ज करवाया।

Exit mobile version