Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कोरोना पर लगाम के लिए मुंबई पुलिस ने लिया नाराज बच्चे का सहारा

video goes viral

video goes viral

लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि एक नन्हा लड़का शैलून पर बाल कटा रहा है। हालांकि, नन्हा बालक बाल कटवाने से खुश नहीं है और वह बार-बार बर्बर से बाल नहीं काटने की गुजारिश कर रहा है। इस दौरान वह कहता है-अरे, दादा ! दादा ! क्यों कर रहे हो ? ई…मत करो, अरे ! अरे, यार। कई मौके पर वह बर्बर को धमकी भी देता है कि वह उसके यानी बर्बर के बाल काट देगा। नन्हे बच्चे की इस अदा को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

यह वीडियो नवंबर महीने का है। जब अनुश्रुत के पिता अनूप ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसके कैप्शन में उन्होंने कहा था कि सभी पेरेंट्स इस परेशानी से गुजरते हैं। इस वीडियो को अब मुंबई पुलिस ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। हालांकि, मुंबई पुलिस ने इसे कोरोना वायरस महामारी से जोड़ दिया है। मुंबई पुलिस ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर लोगों को बिना मास्क पहनें, घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

इसके कैप्शन में मुंबई पुलिस ने लिखा है-जब कोई व्यक्ति बिना मास्क पहनकर घर से बाहर निकलता है, तो मुंबईकर का रिक्शन ऐसा होता है। जैसा कि हम सब जानते हैं कि कोरोना वायरस महामारी से पूरी दुनिया जूझ रही है। वहीं, भारत में इसका व्यापक असर पड़ा है। जबकि, कोरोना संक्रमितों की संख्या सबसे अधिक महाराष्ट्र में है। इसके लिए मुंबई पुलिस एक्शन मोड है और नागरिकों को जागरूक करने की कोशिश पहले दिन से कर रही है।

Exit mobile version