Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कंगना रनौत व उनकी बहन रंगोली को मुंबई पुलिस का समन

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut

नई दिल्ली। मुंबई पुलिस ने बुधवार को बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली को समन भेजा है। पुलिस ने दोनों को अगले हफ्ते पूछताछ के लिए मुंबई बुलाया है।

बीजेपी सांसद बोले- पश्चिम बंगाल में दिसंबर तक लग जाएगा राष्ट्रपति शासन

मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में आकर बयान दर्ज करवाने के लिए कहा है। कंगना रनौत और रंगोली को अगले हफ्ते मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन आना होगा।

अनिल कपूर ने इंस्टा पर शेयर की beach पर टहलते हुए अपनी शर्टलेस फोटो

बांद्रा के मजिस्ट्रेट कोर्ट में साहिल अशरफ अली नाम के शख्स ने याचिका दायर करके आरोप लगाया था कि कंगना और रंगोली जिस तरह से हिंदू आर्टिस्ट और मुस्लिम आर्टिस्ट को लेकर इंटरव्यू दे रही हैं और ट्वीट्स कर रही हैं। इससे कई लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है, जिस पर कोर्ट ने कहा था कि शुरुआती तौर पर ये आरोप सही लगते है। जिसके बाद FIR बांद्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई। इसमे IPC की धारा 153-A, 295 A, 124, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Exit mobile version