• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारी बारिश से जलमग्न हुई मुंबई, दफ्तरों को बंद रखने के आदेश; रेड अलर्ट जारी

Desk by Desk
04/08/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
बारिश का कहर

भारी बारिश से जलमग्न हुई मुंबई, दफ्तरों को बंद रखने के आदेश; रेड अलर्ट जारी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। मुंबई में देर रात से लगातार भारी बारिश जारी है जिससे महानगर का हाल बेहाल हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मछुआरों को सलाह दी है कि वे बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण पूर्वी तट पर गहरे समुद्र में नहीं जाएं।

भारी बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में पानी भर चुका है। लोअर परेल, दादर, हिंदमाता, किंग्स सर्किल, सायन, चेंबुर, अंधेरी, सांताक्रूज और कई इलाकों में सड़कें पानी में डूबी हुई हैं।

देश में कोरोना के 52 हजार से अधिक नये मामले दर्ज, संक्रमितों का आंकड़ा 18 लाख के पार

मौसम विभाग ने आज दोपहर तक हाई टाइड की चेतावनी दी है। इसके चलते लोगों को बीच या फिर निचले इलाके में न जाने की सलाह दी गई है। मुंबई में पिछले 10 घंटे से बारिश हो रही है। बीएमसी के अनुसार, इस दौरान मुंबई में 230 मिमी से ज्यादा बारिश रेकॉर्ड की गई है। मुंबई शहर के कोलाबा में रात एक बजे तक लगभग 69 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि उपनगरीय इलाके सांताक्रूज में 87 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

भारी बारिश के कारण लोअर परेल के अलावा मुंबई के दूसरे इलाके में भी बारिश से सड़कें डूबी हैं। परेल ईस्ट की तस्वीरें सामने आ रही हैं जहां पानी में डूबी बस सड़क पर खड़ी हुई है। वहीं लोग छाता और रेनकोट पहने कमर तक डूबी सड़कों पर चलने को मजबूर हैं। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और अगले 24 घंटे में बहुत तेज बारिश की संभावना जताई है।

मुंबई बीएमसी ने शहर में आज और बुधवार रेड अलर्ट जारी करते हुए मुंबईकरों को घर पर ही रुकने की हिदायत दी है। आज मुंबई में सभी दुकानें और प्राइवेट ऑफिस बंद रखने को कहा गया है।

Tags: 24ghante online.comhavoc of rainMumbai submerged due to heavy rainsorders to shut officesred alert issued in Mumbaitorrential rain in Mumbaiदफ्तरों को बंद रखने के आदेशबारिश का कहरभारी बारिश से जलमग्न हुई मुंबईमुंबई में मूसलाधार बारिशमुंबई में रेड अलर्ट जारी
Previous Post

इंदौर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7 हजार से अधिक हुई, अब तक 302 लोगों की मौत

Next Post

ट्रंप की चेतावनी, 15 सितंबर तक tiktok को किसी अमेरिकी कंपनी को नहीं बेचा तो लगेगा बैन

Desk

Desk

Related Posts

yogi cabinet
उत्तर प्रदेश

Yogi Cabinet: 10 वर्ष तक के किरायेदारी पर स्टाम्प शुल्क और रजिस्ट्रेशन फीस में बड़ी राहत

14/11/2025
Dr. Umar
Main Slider

दिल्ली ब्लास्ट पर कड़ा जवाब: आतंकी डॉ. उमर का घर IED से उड़ाया

14/11/2025
The entire family was found dead
Main Slider

पांच मौतों का रहस्य! घर में मृत मिला परिवार, पूरे गांव में दहशत

14/11/2025
राजनीति

प्रधानमंत्री मोदी ने पंडित नेहरू को किया नमन, अर्पित की श्रद्धांजलि 

14/11/2025
उत्तर प्रदेश

ग्लोबल स्टेज पर UP की धमाकेदार एंट्री, आज से दिल्ली में इंटरनेशनल ट्रेड फेयर की धूम

14/11/2025
Next Post
TikTok

ट्रंप की चेतावनी, 15 सितंबर तक tiktok को किसी अमेरिकी कंपनी को नहीं बेचा तो लगेगा बैन

यह भी पढ़ें

bumrah

ऑस्ट्रेलिया में होने वाले चौथे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं चोटिल बुमराह

12/01/2021
स्वतंत्र देव सिंह Swatantra Dev Singh

स्वतंत्र देव सिंह की नई टीम में 16 उपाध्यक्ष और 7 महामंत्री होंगे, देखें पूरी लिस्ट

22/08/2020
Akhilesh Yadav

भाजपा का पहला शो फ्लॉप: अखिलेश यादव

20/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version