Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मानसून की पहली बारिश में जलमग्न हुई मुंबई, जनजीवन प्रभावित

mumbai rain

mumbai rain

मुंबई सहित सूबे में मंगलवार देर रात से हो रही तेज बारिश से शहर के कई इलाके जलमग्र हो गए हैं। मध्य रेलवे में कई जगह रेलवे पटरी डूब गई है, इससे कुर्ला-स्टेशन से मुंबई सीएसएमटी स्टेशन तक रेल सेवा बंद कर दी गई है। सड़कों पर हुए जलभराव की वजह से वाहन चालकों को भारी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर भारी जाम लगा हुआ है। मुंबई नगर निगम ने लोगों को अत्यावश्यक काम रहने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है।

मंगलवार मध्यरात्रि से शुरू मूसलाधार बारिश बुधवार को भी उसी रफ्तार से जारी है। इससे मुंबई शहर में किंगसर्कल, परेल ,लालबाग, मिलन सबवे, विद्याविहार, सायन सर्कल दहिसर,चकाला आदि इलाकों में जलभराव हो गया है। चेंबूर में पीएल लोखंडे मार्ग पर जलभराव हो गया है। यहां सोसाइटी व झोपड़पट्टी इलाकों में पानी भर गया है। इससे लोगों को भारी असुविधा हो रही है। बारिश की वजह से शहर की कई सड़कें तालाब बन गई हैं, इससे कई वाहन रास्ते पर बंद हो गए और ट्राफिक जाम बढ़ गया है।

देश में कोरोना से राहत, 24 घंटे में 92 हजार नए मामले, 1.62 लाख मरीज स्वस्थ

मुंबई के पूर्व उपनगर, पश्चिमी उपनगर के कई इलाकों में जलभराव की वजह से नागरिकों का जनजीवन प्रभावित हुआ है। सायन ,किंगसर्कल इलाके में बारिश के पानी से रेल की पटरी डूब गई है। इसे देखते हुए मध्य रेलवे ने कुर्ला से मुंबई सीएसएमटी तक रेल सेवा आगामी आदेश तक बंद कर दिया है। पश्चिम रेलवे व हार्बर रेलवे की सेवा धीमी गति से चल रही है। इससे अत्यावश्यक सेवा से जुड़े लोगों को काम पर जाने मे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश का असर मुंबई से सटे ठाणे, नई मुंबई, पालघर जिले में भी देखने को मिल रहा है। यहां भी निचले इलाकों में जलभराव की वजह से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

एक करोड़ की फिरौती के लिए वकील की पत्नी का किया अपहरण, एक गिरफ्तार

मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इसी वजह से राज्य सरकार की आपदा प्रबंधन टीम ने मुंबई सहित राज्य में 9 जून से 12 जून तक प्रशासन को एलर्ट रहने की चेतावनी दी है। बारिश से निपटने के लिए प्रशासन सतर्क हैं और लोगों को घर में रहने के लिए कहा गया है।

Exit mobile version