• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुनव्वर राणा का बेटा तबरेज गिरफ्तार, खुद पर करवाई थी फायरिंग

Writer D by Writer D
25/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, रायबरेली
0
Tabrez Rana

Tabrez Rana arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मशहूर शायर मुनव्वर राणा के बेटे तबरेज राणा  को रायबरेली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तबरेज ने प्रॉपर्टी विवाद में खुद पर फायरिंग करवाई थी। इस मामले में चाचा और भाइयों को नामजद कराया था। मामले में खुलासा होने पर कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी किया था।

बता दें कि बीती 28 जून को रायबरेली के सदर कोतवाली क्षेत्र के में कुछ बाइक सवार बदमाशों ने तबरेज राणा पर हमला किया था। तबरेज की गाड़ी पर गोलियां बरसाई गई थीं। जानकारी मिली थी कि आरोपियों ने त्रिपुला के पेट्रोल पंप पर 2 राउंड फायर किए। गोलियां तबरेज की गाड़ी में लगीं। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं, रायबरेली पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया था कि तबरेज महत्वाकांक्षी था और तिलोई से चुनाव भी लड़ना चाहता था। इस वजह से उसने पारिवारिक संपत्ति गलत तरीके से बेच दी। इससे वह पैसे इकट्ठा कर रहा था। इस बात को लेकर चाचाओं ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी थी।

मामला दर्ज होने पर वह कानूनी मामले में फंसने के डर गया. इसके बाद तबरेज ने रायबरेली में दोस्तों के साथ मिलकर होटल में सारा प्लान बनाया। फिर पेट्रोल पंप पर खुद पर गोली चलवाने का ड्रामा किया। फायरिंग कराने का इल्जाम अपने चाचाओं पर मढ़ दिया।

कुत्ते को बचाने के प्रयास में नौवीं मंजिल से गिरकर बच्ची की मौत, मचा हड़कंप

प्लान बनने के बाद तबरेज के दोस्त हलीम और सुल्तान ने शुभम और सत्येंद्र नाम के दो शूटरों को तैयार किया, जिन्हें तबरेज पर गोली चलानी थी। वहीं, जांच के दौरान पुलिस को वो सीसीटीवी फुटेज मिले, जिसमें ये लोग सारी प्लानिंग करते नजर आए। इसके बाद ही जांच की दिशा बदली। चार अभियुक्त गिरफ्तार हो गए। हालांकि, तबरेज फरार हो गया था। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए सभी आरोपियों में हलीम का आपराधिक इतिहास रहा है। वह 307 के एक मामले में पकड़ा गया था, जबकि अन्य तीनों पर पहले कोई मुकदमे नहीं थे।

यह पूरा मामला राजघाट स्थित चार बीघा जमीन से जुड़ा है। यहां कुल साढ़े अट्ठारह बीघा जमीन है. जिसमें साढ़े चौदह बीघे जमीन सब भाइयों के नाम अलग-अलग हैं। चार बीघा जमीन मुनव्वर राना के पिता के नाम दर्ज है। मुनव्वर राना के भाई इस्माइल राना के मुताबिक पिता के चार बीघे जमीन को बराबर छह भाइयों में आना था, लेकिन तबरेज ने इसे अकेले ही बेचना शुरू कर दिया। मुनव्वर राना के अन्य भाइयों को जब यह मालूम हुआ, तो सभी लोगों ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। इसी कार्रवाई से तबरेज घबरा गया और बचने के लिए खुद पर ही फायरिंग करवा ली।

Tags: crime newsmunnavar ranaraibarelly newsTabrez Rana arrestedup news
Previous Post

अब मदरसा और संस्कृत पाठशालाओं के छात्र भी पढ़ेंगे स्पोर्ट्स की पढ़ाई

Next Post

रेलवे अंडरपास में डूब गई SUV, ड्राइवर ने ऐसे बचाई अपनी जान

Writer D

Writer D

Related Posts

Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष की माला धारण करने के बाद इन नियमों का जरूर रखें ध्‍यान

07/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया पर न खरीदें ये सामान, हो जाएगा अनर्थ

07/04/2026
Mango peel pickle
Main Slider

आम खाने के छिलके से बनाएं टेस्टी आचार, देखें ये यूनीक रेसिपी

07/04/2026
फैशन/शैली

गर्मियों में इस तरह लगाएं कुलनेस के साथ स्टाइल का तड़का

07/04/2026
Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

फार्मर रजिस्ट्री तैयार कराने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान

06/04/2026
Next Post
suv drowned

रेलवे अंडरपास में डूब गई SUV, ड्राइवर ने ऐसे बचाई अपनी जान

यह भी पढ़ें

Divyang gets GST notice of 86 lakhs

सऊदी अरब भेजने के नाम पर फर्जी वीजा व टिकट बनवा कर साढ़े चार लाख ठगे

07/12/2021
Kashi created a Guinness World Record under the guidance of CM Yogi

सीएम योगी के मार्गदर्शन में काशी ने बनाया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड

01/03/2026
Murder

लूटपाट में नाकाम होने पर लुटेरों ने की प्रोफेसर की हत्या, परिवार के नौ लोग घायल

19/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version