Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

चुनावी नतीजे आने से पहले मुनव्वर राना की बिगड़ी तबियत

Munawwar Rana

Munawwar Rana

लखनऊ। देश के मशहूर शायर मुनव्वर राना (Munawwar Rana) की तबीयत अचानक खराब हो गई है। उन्हें लखनऊ स्थित पीजीआई (PGI) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार को हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। महर्षि वाल्मीकि पर विवादित बयान देने को लेकर उनके खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में केस दर्ज कराया गया था।

मुनव्वर राना लंबे समय से आयु संबंधित बीमारियों से जूझ रहे हैं। एक अरसे से वे सार्वजनिक मंचों पर नजर नहीं आ रहे हैं। अब उनका इलाज पीजीआई अस्पताल में जारी है। उन्हें कल रात से ही तकलीफ थी, जिसके बाद शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मुनव्वर का ऐलान, ओवैसी की वजह से योगी दोबारा CM बने तो यूपी छोड़ दूंगा

गौरतलब है कि मुनव्वर राना कानूनी तौर पर भी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। इससे पहले हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने मुनव्वर राना की गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। हाईकोर्ट की 2 सदस्यीय खंडपीठ ने एफआईआर रद्द करने की याचिका भी खारिज कर दी थी।

मशहूर शायर मुनव्वर राना की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती

दरअसल अफगानिस्तान में तालिबान की सत्ता आते ही मुनव्वर नाना ने कुछ ऐसा कहा था, जिसके बाद देशभर में उनकी आलोचना शुरू हो गई थी। मुनव्वर राना ने महर्षि वाल्मीकि की तुलना तालिबान से कर दी थी। उनके खिलाफ अखिल भारतीय हिंदू महासभा और सामाजिक सरोकार फाउंडेशन ने हजरतगंज थाने में तहरीर दी थी। ससी/एसटी एक्ट के अलावा 153-ए, 501 (1)-बी और 295-ए के तहत उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ था।

Exit mobile version