Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

एक एकड़ में बनेगा नगर निगम छोटा सदन, 300 लोगों के बैठने की होगी क्षमता

विधानसभा की तर्ज पर वाराणसी नगर निगम के मिनी सदन का निर्माण कार्य होगा। एक एकड़ में इसका निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसमें हर प्रकार की सुविधाएं होंगी। महापौर के मंच के सामने ऊपर मीडिया दीर्घा का निर्माण कराया जाएगा। नए सदन के निर्माण पर 3.50 करोड़ रुपये रुपये खर्च होंगे।

यह भवन डा. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम के पिछले गेट के सामने बनेगा। इसमें 300 लोगों की क्षमता होगा, जो कॉरिडोर के जरिए सीधे नगर निगम की बिल्डिंग से जुड़ा रहेगा।

भवन पूरी तरह से आधुनिक पैटर्न पर बनेगा। दो मंजिला भवन में सुरक्षा मानकों का पूरा ख्याल रखा जाएगा। रेन वाटर हार्वेस्टिंग, फायर फाइटिंग, सोलर सिस्टम, डॉल्वी साउंड सिस्टम, सीसी टीवी कैमरा से लैस होगा। नगर निगम सदन का निर्माण होने से पार्षदों की समस्या का समाधान हो जाएगा।

CM पुष्कर सिंह धामी ने कोविड वैक्सीनेशन कैंप का किया शुभारंभ

महापौर मृदुला जायसवाल और पार्षदों की स्वीकृति भी मिल चुकी है। नगर निगम की ओर से टेंडर प्रक्रिया भी की गई है। बारिश बाद निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। इंजीनियरिंग प्रॉक्योरेटमेंट आफ कंस्ट्रक्शन मॉडल के जरिए डीपीआर आदि बनाकर सदन का निर्माण किया जाएगा।

नगर आयुक्त  प्रणय सिंह ने कहा कि  नगर निगम के सदन का भवन काफी भव्य होगा। इसके निर्माण के लिए टेंडर जारी किया गया है। उम्मीद है कि बारिश बाद इसका निर्माण कार्य शुरू होगा।

Exit mobile version