• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

48 साल बाद हत्या का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

48 साल बाद हत्या का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Writer D by Writer D
06/04/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, फिरोजाबाद
0
arrested
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में हत्या (murder) का एक आरोपी वारदात होने के 48 साल तक फरार रहने के बाद आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ (Arrested) ही गया।

फिरोजाबाद में नारखी थाना क्षेत्र की पुलिस ने 48 साल से साधु के भेष में घूम रहे हत्या के आरोपी महेंद्र सिंह को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। नारखी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने सिंह को मुखबिर की सूचना पर सोमवार को चनौरा पुल के पास से गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि नारखी क्षेत्र के टापा खुर्द निवासी गजराज सिंह की पत्नी रामबेटी की गांव के ही लोगों ने 14 सितम्बर 1974 को हत्या कर दी थी। मृतका की बेटी मीरा देवी ने पुलिस में गांव के ही महेंद्र सिंह और राममूर्ति पत्नी राजेंद्र सिंह के खिलाफ अपनी मां की हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस ने उस समय राममूर्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था किंतु दूसरा आरोपी महेंद्र सिंह फरार हो गया था। पुलिस की काफी तलाश के बाद भी वह पकड़ा नहीं जा सका था। इस बीच पुलिस ने सभी वैधानिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए उसके घर की कुर्की भी कर दी थी।

न्यायालय द्वारा महेंद्र सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी कर दिया गया था किंतु पुलिस को चकमा देकर वह साधू के भेष में गुजरात एवं अन्य राज्यों में मन्दिरों में छुपा रहा। पुलिस ने 48 साल बाद सिंह के लौटने की सूचना मिलने पर फरार हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Tags: crime newsfirojabad news
Previous Post

दिनदहाड़े 16 लाख रुपये की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Next Post

रमजान में रोजे के दौरान अपनी सेहत का रखे ध्यान

Writer D

Writer D

Related Posts

181 women helplines
उत्तर प्रदेश

संकट की घड़ी में सहारा बनी 181 हेल्पलाइन, 8.42 लाख से अधिक महिलाओं को मिली मदद

14/03/2026
Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

केशव प्रसाद मौर्य ने सम्राट अशोक के शिलालेखों की प्रतिलिपियों का किया लोकार्पण

14/03/2026
UP Police SI Recruitment
Main Slider

वाराणसी के 46 परीक्षा केंद्रों पर चल रही एसआई भर्ती परीक्षा,पहली पॉली में नहीं मिली गड़बड़ी

14/03/2026
Transfer
Main Slider

देर रात हिली प्रशासनिक कुर्सी, अभिमन्यु मांगलिक बने फतेहपुर के नए कप्तान

14/03/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

कौशल बढ़ाते रहें युवा, अवसरों की कोई कमी नहीं: ए के शर्मा

13/03/2026
Next Post
Ramadan also took care of his health during the fast

रमजान में रोजे के दौरान अपनी सेहत का रखे ध्यान

यह भी पढ़ें

amitabh bachhan

एलेक्सा की आवाज बन लोगों को सुनाएंगे चुटकुले और बताएंगे मौसम का हाल अमिताभ बच्चन

16/09/2020
Amarnath Yatra

पहलगाम में भारी बारिश, अस्थायी रूप से स्थगित की गई अमरनाथ यात्रा

06/07/2024
vastu tips

घर की दक्षिण दिशा में लगाएं लाल रंग के पर्दे

24/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version