Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जमीनी विवाद के एक बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

attacked

पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला

उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के कछवा क्षेत्र जमीनी विवाद के चलते कुछ लोगों ने कुल्हाड़ी एवं लाठी डंडे से हमला कर एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गयी।

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि कछवा थाना इलाके में बिदापुर गांव निवासी चुन्नी लाल यादव और उसी गांव के मूलचन्द यादव के परिवार के बीच जमीन संबंधी विवाद चल रहा था।

उन्होंने बताया कि आज सुबह 60 वर्षीय चुन्नी लाल यादव आज सुबह खेत की ओर जा रहे थे। उसी दौरान मूलचंद यादव पक्ष के लोगों ने उसपर कुल्हाड़ी एवं लाठी डंडे से वार कर दिया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गयी।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना की जांच की जा रही है।

Exit mobile version