Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

3 दिन से लापता रिसेप्शनिस्ट का मर्डर, BJP नेता का बेटा गिरफ्तार

Ankita Bhandari Murder Case

Ankita Bhandari Murder Case

ऋषिकेश। जनपद पौड़ी गढ़वाल के अंतर्गत भोगपुर के एक रिसोर्ट से 3 दिन पूर्व रहस्यमय परिस्थिति में गायब हुई रिसेप्शनिस्ट 19 वर्षीय अंकिता भंडारी ( Ankita Bhandari) की हत्या कर दी गई है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पूर्व राज्य मंत्री विनोद आर्य के बेटे रिसोर्ट संचालक पुलकित आर्य सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पौड़ी गढ़वाल पुलिस के मुताबिक घटना के दिन तीनों अंकिता भंडारी के साथ ऋषिकेश आये थे। जिनकी पुष्टि बैराज पर लगे सीसीटीवी कैमरे से ही हुई थी।

बताया गया कि इस बीच उनके मध्य विवाद हुआ, जिसमें पुलकित आर्य व अन्य लोगों ने अंकिता भंडारी ( Ankita Bhandari) को पहाड़ी से गंगा में धक्का दे दिया। हालांकि हत्या के पीछे क्या कारण रहे? इसकी जांच अभी पुलिस कर रही है। अंकिता भंडारी की बॉडी अभी मिली नहीं है। पुलिस तलाश कर रही है।

Exit mobile version