Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

युवक की चाकू घोंपकर हत्या, तालाब में मिला शव

murder

murder

जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र अंतर्गत सधनपुर गांव में रविवार की एक तालाब में युवक का शव (dead body) दिखने से सनसनी फैल गई। शव के शरीर पर तेज धारदार हथियार के घाव थे।

रविवार सुबह शौंच गये मृतक के बड़े भाई सुनील शर्मा ने तालाब में औंधे मुंह पड़ा एक शव देखा। उनके शोर मचाने पर मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला। तब मृतक की शिनाख्त सुनील ने अपने सगे छोटे भाई 22 वर्षीय प्रवेश शर्मा पुत्र राम मूरत शर्मा के रूप में की। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। उसकी हत्या पीठ, कूल्हे, कंधे और पेट में चाकू से एक दर्जन से अधिक घाव थे।

परिजनों का आरोप है कि प्रवेश रविवार की रात लगभग आठ बजे रोज की तरह भोजन करने के बाद बरामदे में सोया था। उसके घर से करीब चार सौ मीटर दूरी पर तालाब है। पुलिस को तालाब के पानी में फेंका गया एक मोबाइल फोन भी मिला है।

पुलिस हत्याकांड को आशनाई से जोड़कर छानबीन कर रही है। मौके पर डाग स्क्वायड भी बुलाया गया। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक अश्विनी दुबे ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आशनाई का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है और बहुत जल्द खुलासा हो जायेगा।

Exit mobile version