Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दो साल बाद प्रेमी के घर से बरामद हुआ कंकाल

murder

murder

फिरोजाबाद। जिले के सिरसागंज थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक युवती का कंकाल दो साल बाद उसके प्रेमी के घर के अंदर की जमीन खोदकर निकाला गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिवेश कुमार ने रविवार को बताया कि 21 नवंबर 2020 को लापता हुई 20 वर्षीय खुशबू को उसके प्रेमी गौरव ने जहर देकर मार (Murder) डाला था और उसका शव अपने ही घर के कमरे में फर्श खोदकर दफना दिया था। शनिवार को पुलिस ने गौरव को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर युवती का कंकाल बरामद किया।

उन्होंने बताया कि 20 नवंबर 2020 को सिरसागंज थाना क्षेत्र के कीठौथ गांव निवासी भीकम सिंह की बेटी खुशबू घर से गायब हो गई थी।

श्री सिंह ने इस मामले में गौरव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद से गौरव भी लापता था। पुलिस गौरव और खुशबू को पिछले दो साल से तलाश रही थी। शनिवार दोपहर पुलिस ने गौरव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में गौरव ने बताया है कि खुशबू ने उस पर शादी का दबाव बनाया था, इसीलिए उसने 21 नवंबर 2020 को जहर देकर उसकी हत्या कर दी और फिर शव को कमरे की फर्श के नीचे दफनाकर उसके ऊपर सामान रख दिया। हत्या के बाद वह परिवार सहित फरार हो गया।

पुलिस ने गौरव की निशानदेही पर घर से खुशबू का कंकाल बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि गौरव और उसके पिता मुन्ना लाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Exit mobile version