Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

UCC पर पीएम के बयान के बाद मुस्लिम बोर्ड सक्रिय, देर रात हुईबैठक

Muslim personal law board

Muslim personal law board

लखनऊ। समान नागरिक सहिंता (UCC) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) द्वारा जोर दिए जाने पर आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (Muslim Personal Law Board ) की मंगलवार देर रात बैठक हुई जो कि करीब तीन घंटे तक चली। बैठक में इसे लेकर क्या योजना बनी। जल्द ही इसे सार्वजनिक किया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश को दो कानूनों से नहीं चलाया जा सकता है। भाजपा विरोधी दलों ने मुसलमानों में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर भ्रम फैला रखा है। भाजपा कार्यकर्ता उनके पास तथ्यों के साथ जाएं और उन्हें समझाएं।

पीएम मोदी द्वारा इस मुद्दे पर इतना खुलकर बोले जाने के बाद कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा इसे एक प्रमुख मुद्दा बनाएगी।

सुपरटेक के प्रमोटर आरके अरोड़ा गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने की कार्रवाई

पीएम मोदी ने कहा था कि कांग्रेस समेत भाजपा विरोधी पार्टियों ने मुसलमानों को वोटबैंक बना रखा है पर भाजपा सबका साथ सबका विकास की विचारधारा के साथ चलती है।

Exit mobile version