Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मुस्लिम समाज ने भी राम मंदिर समर्पण निधि में सहयोग किया : चंपत राय

चंपत राय Champat Rai

चंपत राय

विश्व हिन्दू परिषद के उपाध्यक्ष एवं श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चम्पत राय ने कहा कि श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिये मुस्लिम समाज ने भी बढ़ चढक़र समर्पण निधि अभियान में सहयोग किया है।

श्री राय ने आज यहां कारसेवकपुरम् में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला का भव्य मंदिर निर्माण के लिये चलाये जा रहे समर्पण निधि अभियान में मुस्लिम समाज के लोगों ने भी सहयोग किया है। उन्होंने बताया कि समर्पण निधि से आये धनराशि को ऑडिट भी कराया जा रहा है। मंदिर निर्माण के लिये जितना सोचा था उससे चार गुना ज्यादा अकल्पनीय योगदान प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि इस विशाल अभियान में एक लाख पचहत्तर हजार टोलियों में लगभग नौ लाख कार्यकर्ताओंने घर-घर जाकर सम्पर्क किया।

अड़तीस हजार एक सौ पचपन कार्यकर्ताओं के माध्यम से समर्पण निधि बैंक में जमा हुई। सम्पूर्ण अभियान की पारदर्शिता बनाये रखने के लिये देश भर में 49 नियंत्रण केन्द्र बनाये गये। उन्होंने बताया कि दिल्ली स्थित मुख्य केन्द्र में दो चार्टेड एकाउंटेटों के नेतृत्व में एकाउंटस की निगरानी हेतु तेईस योग्य कार्यकर्ताओं ने सम्पर्क साध रखा था।

जमीन विवाद में बेटे ने पिता पर चलाई गोली, बचाव में आई पड़ोसी महिला भी घायल

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री ने बताया कि श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला के भव्य मंदिर निर्माण के लिये समर्पण निधि अभियान अब बंद कर दिया गया है, लेकिन बैंकों के खाते में सभी प्रकार के धनराशि हमेशा ट्रांसफर की जा सकती है। उन्होंने बताया कि देश के हर क्षेत्र में हर प्रकार के लोग मंदिर निर्माण के लिये सहयोग कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि रामजन्मभूमि परिसर में निर्माण के लिये 40 फिट खुदाई कर मिट्टी निकाली जायेगी। उसके बाद उसकी उच्च तकनीकी के मटेरियल से भराई की जायेगी। जिसका तीन सौ एमएम लेयर बनाया जायेगा उसके ऊपर रोलर चलाकर समतलीकरण किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि मंदिर के निर्माण में तकनीक का ज्यादा प्रयोग किया जा रहा है।

Exit mobile version