• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुस्लिम छात्र ने UP Sanskrit Board में किया टॉप, संस्‍कृत में मिले इतने नंबर

Writer D by Writer D
06/05/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चंदौली, शिक्षा
0
Sanskrit

Muslim student Irfan topped the UP Sanskrit Board

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंदौली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद, लखनऊ द्वारा संचालित UP Sanskrit Board परीक्षा में चंदौली के एक स्कूल के एक मुस्लिम छात्र ने टॉपर बन इतिहास रचा है। उत्तर मध्यमा यानी इंटरमीडिएट के छात्र इरफान ने 82.72% नंबर पाकर पूरे उत्तर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। इरफान की इस उपलब्धि की काफी चर्चा हो रही है और उस स्कूल के भी अध्यापक काफी खुश हैं।

इरफान को संस्‍कृत (Sanskrit) विषय में काफी कम नंबर मिले हैं, लेकिन बावजूद इसके, अन्य विषयों में इरफान के अच्छे नंबर हैं। इसके फलस्वरूप इरफान ने UP Sanskrit Board द्वारा संचालित उत्तर मध्यमा यानी इंटरमीडिएट की परीक्षा में पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।

अनिवार्य संस्कृत (Sanskrit) प्रथम में इरफान को 50 में 19 नंबर मिले हैं जबकि अनिवार्य संस्कृत द्वितीय प्रश्न पत्र में इरफान को मात्र 20 अंक मिले हैं। इसके अलावा साहित्य प्रथम में 100 में 93, साहित्य द्वितीय में 100 में 83, हिंदी में 100 में 82, समाजशास्त्र में 100 में 87, भूगोल में 100 में 97 और अंग्रेजी विषय में 100 नंबरों में 70 नंबर प्राप्त हुए हैं। उत्तर मध्यमा के प्रथम वर्ष में इरफान ने कुल 700 अंकों में 607 अंक प्राप्त किए हैं। 11वीं और 12वीं दोनों वर्ष के नंबरों को मिलाकर कुल 1400 अंको में इरफान को 1158 अंक मिले हैं।

पिता करते हैं मजदूरी, खेती-बाड़ी

पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के सकलडीहा तहसील के जिंदासपुर गांव का रहने वाला इरफान गांव से कुछ दूर पर स्थित श्री संपूर्णानंद संस्कृत उत्तर माध्यमिक विद्यालय प्रभुपुर में पढ़ाई करता है। इरफान बेहद ही गरीब घर से ताल्लुक रखता है। पिता सलाउद्दीन मजदूरी और खेती बाड़ी का काम कर घर परिवार चलाते हैं। 18 साल का इरफान अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है।

राजौरी में एक आतंकवादी को ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

इरफान के स्कूल के अध्यापकों की माने तो वह पढ़ने-लिखने में काफी तेज लड़का है और उसकी हैंडराइटिंग भी बहुत ही सुंदर है। टीचर्स ने यह भी बताया कि इरफान आगे चलकर शिक्षक बनना चाहता है। जारी रिजल्‍ट में दूसरे स्‍थान पर बलिया के शिवदयाल गुप्‍ता और तीसरे स्‍थान पर प्रतापगढ़ के विकास यादव रहे हैं।

Tags: chandauli newsEducation Newsup newsup sanskrit boardup sanskrit board topper
Previous Post

राजौरी में एक आतंकवादी को ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Next Post

खड़गे और उनके परिवार की हत्या की साजिश रच रही है बीजेपी, सुरजेवाला का बड़ा आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

Exemplar
Main Slider

लीड्स 2025 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को मिला ‘एग्जेम्प्लर’ अवार्ड

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें मंत्रीगण: मुख्यमंत्री योगी

13/05/2026
Mother Dairy
Business

अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम, कल से इतना महंगा मिलेगा दूध

13/05/2026
cow
उत्तर प्रदेश

स्वदेशी उन्नत गोवंश से समृद्ध उत्तर प्रदेश बना रही योगी सरकार

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने दी प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि, भावुक नजर आई अपर्णा यादव

13/05/2026
Next Post
Mallikarjun Kharge

खड़गे और उनके परिवार की हत्या की साजिश रच रही है बीजेपी, सुरजेवाला का बड़ा आरोप

यह भी पढ़ें

100 करोड़ वसूली मामले में बड़ा खुलासा, देशमुख को बार मालिकों से मिले 4 करोड़

27/06/2021
Imprisonment

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा

28/07/2022
suicide

ट्रेन के आगे कूद कर की आत्महत्या

09/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version