Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मुस्लिम महिलाओं ने की भगवान राम की आरती, सांप्रदायिक सौहार्द की पेश की मिसाल

भगवान राम की आरती

भगवान राम की आरती

मुस्लिम महिलाओं ने दीपावली पर भगवान श्रीराम की महाआरती की। 14 साल से महिलाएं सांप्रदायिक सौहार्द्र की मिसाल पेश करते आ रहीं हैं।

इंद्रेश नगर के श्रीराम आश्रम में विशाल भारत संस्थान और मुस्लिम महिला फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में महाआरती की गई।

इस दौरान नाजनीन अंसारी ने उर्दू में रचित श्री राम आरती और श्री राम प्रार्थना का गायन किया। फाउण्डेशन की नेशनल सदर नाजनीन ने कहा भारत की संस्कृति सर्वे भवंतु सुखिनः और विश्व बंधुत्व की वकालत करती है।

बिहार: मोतीहारी में पटाखों से लगी भीषण आग, लाखों का सामान खाक

इसलिए मुस्लिम महिलाएं विश्व को श्री राम के पथ पर चलने का संदेश दे रहीं हैं, ताकि विश्व धार्मिक आतंकवाद के अंधकार से मुक्त हो सके।

विशाल भारत संस्थान के अध्यक्ष डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि राम के चरित्र को अपनाने से परिवार समाज और राष्ट्र के लिए कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। प्रभु श्रीराम ने गिलहरी से लेकर सबरी तक सबको गले से लगाया।

Exit mobile version