Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें : अमित प्रसाद

Amit Mohan Prasad

Amit Mohan Prasad

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि गत एक दिन में कुल 2,06,178 सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 6,78,97,856 सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश में संक्रमण का पाजिटिविटी दर 0.01 प्रतिशत से कम है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 20 नये मामले आये हैं। प्रदेश में विगत 24 घंटे में 43 लोग तथा अब तक 16,85,492 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 545 एक्टिव मामले हैं।

श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में विगत 24 घंटे में 8,76,662 डोज लगायी गयी है। प्रदेश में पहली डोज 4,59,76,210 तथा दूसरी डोज 85,18,342 तथा अब तक कुल 5,44,94,552 डोजें लगायी गयी हैं। उन्होंने बताया कि सड़कों पर घूमने वाले निराश्रित, भिखारियों इत्यादि का टीकाकरण का कार्य प्राथमिकता पर कराया जायेगा। समाज कल्याण विभाग के कार्यालयों में वर्कप्लेस वैक्सीनेशन केन्द्र स्थापित करते हुए इनका टीकाकरण कराया जायेगा।

जहां पर जानमाल का नुकसान हुआ, वहां समुचित मदद उपलब्ध करायी जा रही : सहगल

दूसरी डोज पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। जिसके लिए विशेष प्रयास किये जा रहे है। उन्होंने बताया कि दूसरी डोज पर फोकस करने के लिए शनिवार को टीकाकरण में केवल दूसरी डोज लगायी जायेगी तथा सोमवार से शुक्रवार तक दोनों डोज दी जायेगी। शनिवार को जिन लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया होगा उन्हें 09-11 बजे तक दूसरी डोज लगायी जायेगी। 11 बजे के बाद रजिस्ट्रेशन एवं गैर रजिस्ट्रेशन कराये हुये लोगों का टीकाकरण कराया जायेगा।

उन्होंने बताया कि विदेशों के रहने वाले ऐसे व्यक्ति जो प्रदेश में वैलिड डोक्यूमेंट के साथ रह रहे है उनके पासपोर्ट के आधार पर उनका भी टीकाकरण कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि स्कूल एवं कॉलेज में शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर, कर्मचारियों तथा स्कूल बसों के स्टाफ का प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण कराया जायेगा।

इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारियों के कार्यालयों में वैक्सीनेशन केन्द्र स्थापित करते हुए टीकाकरण का कार्य कराया जायेगा। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।

Exit mobile version