• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये तेल, मिलेगी दमकती स्किन

Writer D by Writer D
06/12/2025
in फैशन/शैली, Main Slider
0
Mustard Oil

Mustard Oil

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आपने अपने घर के बुजुर्गों को देखा होगा जो अपनी स्किन पर सरसों का तेल (Mustard oil) लगाते है। हांलाकि आज के युवा बाजार में मौजूद विभिन्न प्रकार के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं और सरसों का तेल देखते ही मुंह बनाने लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सरसों का तेल स्किन को बहुत फायदे पहुंचाने का काम करता हैं। सरसों के तेल में ढेर सारे विटामिन और ओमेगा-3 होता है, जिसे त्वचा के लिए लाभकारी माना जाता है। सरसों का तेल (Mustard oil) समय से पहले आने वाले बुढ़ापे से बचा सकता है। आज इस कड़ी में हम आपको सरसों का तेल इस्तेमाल करने के तरीके और इससे स्किन को मिलने वाले फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में…

# नैचरल सनस्क्रीन का करें काम

आजकल हम ऐसे सनस्क्रीन का चयन करने लगे हैं, जिनमें एसपीएफ 20 या फिर उससे अधिक हो। लेकिन हम आपको बता दें कि सरसों के तेल से बेहतर सन्स्क्रीन कोई नहीं है। इसमें उच्च लेवल का विटामिन ई होता है, जो नैचरल सनस्क्रीन की तरह काम करता है। यह सूरज की हानिकारक किरणों से हमारी त्वचा को बचाता हैं और समय से पहले झुर्रियों को आने से भी रोकता है।

# स्किन को करें मॉश्चराइज़

ड्राई स्किन को भी ये अच्छी तरह से मॉश्चराइज़ करता है। इसके लिए हथेली पर कुछ बूंदे सरसों की तेल की लें, साथ में कुछ बूंदें पानी की मिलाएं। तेल पानी के इस मिक्सचर से पांच मिनट तक चेहरे की मसाज करें। इसके बाद चेहरा धो लें।

# पिंपल्स करें दूर

चेहरे पर पिंपल्स की दिक्कत से परेशान हैं, तो इससे छुटकारा पाने के लिए, आप सरसों के तेल और नारियल के तेल को बराबर की मात्रा में एक साथ मिक्स कर लें। फिर इस तेल से चेहरे की पांच मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। इसके एक घंटे बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

# त्वचा में लाए निखार

सरसों के तेल रोज रात को सोने से पहले लगाने से चेहरे की त्वचा की रंगत में सुधार होता है। यह टैनिंग, पिगमेंटेशन, चेहरे पर निशान और दाग-धब्बों को कम करने में भी मदद करता है। यह आपको एक साफ और दमकती त्वचा पाने में मदद करता है।

# रिंकल्स से मिलेगा छुटकारा

रिंकल्स केवल चेहरे पर ही नहीं होते, बल्कि हाथ-पैर में भी हो जाते हैं। इनको दूर करने के लिए, आप रोज़ रात में सोने से पहले, चेहरे और हाथ-पैरों में सरसों के तेल की मालिश करें। तेल को हल्का गुनगुना कर लेंगे तो और भी अच्छा होगा। जब तेल स्किन में एब्जॉर्ब हो जाये, तो गीले तौलिये से साफ़ कर लें।

# होंठों को बनाए मुलायम

अगर आप का लिप बाम आपको वो फायदा नहीं दे पा रहा है जो आप चाहती हैं तो सरसों के तेल का इस्तेमाल करें। ये एक नेचुरल मॉश्चराइजर है। जो होठों की नमी को बरकार रखते हुए उन्हें मुलायम बनाए रखता है।

# डेड स्किन को करें साफ

एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर सरसों के तेल फ्री-रेडिकल्स से लड़ने और त्वचा की मृत कोशिकाओं क साफ करने में मदद करता है। यह त्वचा के लिए एक प्राकृतिक एक्सफोलिएटर के रूप में काम करता है और त्वचा की गहराई से सफाई करता है।

# इस तरह करें सरसों के तेल का इस्तेमाल

यदि आप भी सरसों के तेल के इस्तेमाल से स्किन से जुड़ी हर परेशानी को दूर करना चाहते हैं तो इसका रोजाना या फिर सप्ताह में 2 से 3 बार इस्तेमाल जरूर करें। इसे इस्तेमाल करने की विधि बेहद आसान है। एक कॉटन बॉल लें और उसे शुद्ध सरसों के तेल में भिगोकर दाग-धब्बे, मुंहासे या धूप से जल चुकी स्किन पर लगाएं। आप चाहें तो तेल को नारियल के तेल या बेसन में मिलाकर भी लगा सकती हैं।

Tags: beauty benefits of mustard oilBeauty tipsmustard oilmustard oil for skinSkin Care Tips
Previous Post

इन जगहों पर जलाएं दीपक, घर में बढ़ेगी सुख-समृद्धि

Next Post

इस फेसपैक से मिलेगा गज़ब का निखार

Writer D

Writer D

Related Posts

Basil leaves will brighten your face
फैशन/शैली

Mother’s Day: 40+ के बाद ऐसे करें त्वचा का ख्याल, दिखेंगी बेहद खूबसूरत

10/05/2026
Mother's Day
फैशन/शैली

Mother’s Day: अपनी मां को दें ये खास तोहफे, चेहरे पर आएगी मुस्कान

10/05/2026
Mother's Day
Main Slider

Mother’s Day: मां को कराना चाहते हैं स्पेशल फील, तो ये आइडियाज करेंगे आपकी मदद

10/05/2026
Suji Pockets
Main Slider

Mother’s Day पर मां को खिलाएं कुछ स्पेशल, बनाएं टेस्टी सूजी पॉकेट्स

10/05/2026
Marriage
Main Slider

ये लड़कियां मानी जाती हैं बेहद भाग्यशाली, शादी के बाद खुल जाती है पति की किस्‍मत

10/05/2026
Next Post
De Tan

इस फेसपैक से मिलेगा गज़ब का निखार

यह भी पढ़ें

Shaheer Sheikh Ruchika

शाहीर शेख ने रुचिका कपूर से की शादी, एकता कपूर ने दिया ये रिएक्शन

28/11/2020
CM Yogi

जन आस्था को पूरा सम्मान, अराजकता स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री

20/02/2025
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

प्रदेश में लोगों के जानमाल की सुरक्षा भगवान भरोसे : अखिलेश

15/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version