Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मेरे बच्चों के Instagram भी हैक कर रहे, सरकार के पास कोई काम नहीं है क्या : प्रियंका

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। प्रियंका ने कहा कि उनके बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट तक हैक किए गए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार के पास कोई काम नहीं है क्या?

बता दें कि यूपी में इस वक्त फोन टैपिंग का मामला गरमाया हुआ है। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने दावा किया था कि यूपी सरकार उनके फोन टैप करती है और सीएम योगी उनके फोन की बातचीत सुनते हैं।

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी के आज के कार्यक्रम पर भी तंज कसा। पीएम आज प्रयागाज में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में शामिल हुए थे। इसपर प्रियंका ने कहा कि ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ की वजह से आज प्रधानमंत्री को महिलाएं के लिए काम करना पड़ रहा है।

BSP सांसद दानिश अली आए कोरोना की चपेट में, संसद की कार्यवाही में हुए थे शामिल

प्रियंका ने कहा कि महिलाएं जग गई हैं, इस देश की शक्ति के आगे पीएम झुक गए हैं। यह उत्तर प्रदेश की महिलाओं की जीत है, जिससे मैं बहुत खुश हूं।

Exit mobile version