Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मेरी जिम्मेदारी देश में कोरोना के फैलाव को रोकना है, मैंने मेरा दायित्व निभाया: डॉ. मनसुख मांडविया

Mansukh Mandaviya

Mansukh Mandaviya

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भारत जोड़ो यात्रा को कोविड के चलते स्थगित करने की अपील की कड़ी आलोचना के बाद केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya) ने कहा कि उनकी जिम्मेदारी देश में कोरोना के फैलाव को रोकना है, उन्होंने अपना दायित्व निभाया है।

संसद के बाहर पत्रकारों से बातचीत में केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में कई लोग कोरोना संक्रमित पाए गए, उसी संदर्भ में राहुल गांधी और अशोक गहलोत को उन्होंने पत्र लिखा। कांग्रेस की इस पर प्रतिक्रिया कोरोना के प्रति उनकी लापरवाही को दर्शाती है।

उन्होंने (Mansukh Mandaviya)  कहा कि राजस्थान के तीन सांसदों के पत्र पर मंत्रालय के विशेषज्ञों के सुझावों के साथ भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री को चिट्ठी भेजी गई। भारत जोड़ो यात्रा में कई लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। हिमाचल के मुख्यमंत्री ने भी यात्रा में भाग लिया था जो कोरोना संक्रमित पाए गए। ऐसे में राजस्थान में कोरोना संक्रमण फैलने की संभावनाओं के मद्देनजर सुझाव भेजे गए थे। इन्हीं सुझावों पर उन्होंने पत्र लिखा है।

कोरोना की आहट पर सरकार अलर्ट, एयरपोर्ट पर शुरू हुई अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की रैंडम सैंपलिंग

उल्लेखनीय है कि बुधवार को भारत जोड़ो यात्रा को स्थगित करने की अपील को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने राहुल गांधी और अशोक गहलोत को चिट्ठी लिखी थी। इस पर कांग्रेस का आरोप है कि स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पसंद नहीं आ रही है। लोग इसे पसंद कर रहे हैं और इसमें शामिल हो रहे हैं। उन्हें जनता का ध्यान हटाने के लिए नियुक्त किया गया है।

Exit mobile version