Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

म्यांमार सेना का विमान मिजोरम सीमा में क्रैश, छह घायल

Plane Crashes

Plane Crashes

मिजोरम के लेंगपुई हवाई अड्डे पर म्यांमार सेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त (Plane Crashes) हो गया। इस हादसे में 6 लोग जख्मी हो गए हैं, जिनकी हालत गंभी बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक इस विमान में पायलट के साथ ही 14 अन्य लोग सवार थे। मिजोरम डीजीपी ने बताया कि सभी घायलों को लेंगपुई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

म्यांमार में विद्रोहियों और म्यांमार की सेना के बीच झड़प चल रही थी। विद्रोही भारी पड़े तो वहां से करीब 100 सैनिक भागकर भारतीय सीमा में मिजोरम के ल्वांग्तलाई जिले में आ गए थे। उन्हें वापस ले जाने के लिए ये प्लेन (Plane Crashes)  आया था। जो हादसे का शिकार हुआ है।

आपको बता दे सैकड़ों की संख्या में म्यांमार के सैनिक दो दिन पहले सीमा पार करके मिजोरम के ल्वांग्तलाई जिले में आए थे। क्योंकि इनके कैंपों पर अराकान आर्मी (AA) के विद्रोहियों ने कब्जा कर लिया था। ये संघर्ष पश्चिमी म्यांमार के रखिने राज्य की घटना है।

‘सदियों की प्रतीक्षा के बाद राम आ गए’, पीएम मोदी ने शेयर किया प्राण प्रतिष्ठा का वीडियो

पश्चिमी म्यांमार में अराकान आर्मी के विद्रोहियों ने सात दिन पहले दावा किया था कि उन्होंने एक जिले पर कब्जा कर लिया है। यह भारतीय सरहद के नजदीक है। पिछले साल अक्टूबर से म्यांमार की सेना के खिलाफ जातीय विद्रोहियों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं। अराकान आर्मी ने चिन स्टेट के पालेतवा शहर पर कब्जा कर लिया है। इसने टेलीग्राम पर बताया था कि पूरे शहर में सेना का भी कैंप नहीं बचा है।

Exit mobile version