Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ब्लैक बिकिनी में ‘नागिन’ ने फ्लॉन्ट की टोंड बॉडी, दोस्तों संग किया बर्थडे सेलिब्रेट

Mauni Roy

Mauni Roy

‘नागिन’ फेम एक्ट्रेस मौनी रॉय खूबसूरती और लुक्स से लोगों के दिलों पर राज करती हैं। 28 सितंबर को मौनी का जन्मदिन है।

उससे एक दिन पहले से ही मौनी सेलिब्रेशन के मूड में दिखीं। उन्होंने अपने दोस्तों के साथ पूल पार्टी की। मौनी ने ब्लैक कलर की बिकिनी पहनी है और अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट कर रही हैं। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कई वीडियोज शेयर किए हैं।

मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियोज देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। अब मौनी ने जो वीडियोज पोस्ट किए हैं, किसी में वह अपने दोस्तों के साथ चिल कर रही हैं तो कहीं वह पूल में मस्ती करती नजर आ रही हैं।

पापा ऋषि कपूर के कैंसर का पता चलने पर टूट गए थे रणबीर, जबरन ले गए थे न्यूयॉर्क

मौनी का यह बर्थडे काफी खास है। हाल ही में उनका म्यूजिक वीडियो ‘दिल गलती कर बैठा’ रिलीज हुआ है। गाने में वह सिंगर जुबिन नौटियाल के साथ हैं। गाने को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

इससे पहले उनके दो और म्यूजिक वीडियोज ‘बैठे-बैठे’ और ‘पतली कमरिया’ रिलीज हुआ। जल्द ही मौनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में दिखेंगी। इसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका है।

Exit mobile version