• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक साल की बच्ची समेत 5 लोगों का कातिल एनकाउंटर में ढेर, पुलिस ने रखा था 50 हजार का इनाम

Writer D by Writer D
25/01/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मेरठ
0
Naeem Baba killed in encounter

Naeem Baba killed in encounter

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ। जिले में कुछ दिनों पहले एक ही परिवार के पांच लोगों की बेरहमी से हत्या (Murder) कर दी गयी थी। मरने वालों में पति-पत्नी और उनकी तीन बेटियां शामिल थीं। इन सभी का शव उनके घर में बोरी और गठरी के अंदर बंधा मिला था। वहीं, पांचों हत्याओं के आरोपी नईम बाबा (Naeem Baba) को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। जिस पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम रखा था।

दरअसल, मूलरूप से मेरठ के किठौर निवासी 35 वर्षीय राजमिस्त्री मोईन अपनी पत्नी आसमा और 3 बेटियों के साथ सुहेल गार्डन में रहता था। 8 जनवरी की रात मोईन के सौतेले भाई नईम बाबा (Naeem Baba) ने अपने दत्तक पुत्र सलमान के साथ मिलकर मोईन, उसकी पत्नी व तीन बेटियों की हत्या कर दी थी। उसके बाद नईम नासिक भग गया था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने घर के गेट पर ताला लगा दिया था और दो दिन से घर से बाहर आता हुआ नहीं दिखा। जब रिश्तेदारों ने फोन किया तो कोई फोन नहीं उठा रहा था। जिसके बाद रिश्‍तेदार, आखिरकार घर पहुंचे और दरवाजे पर लगा ताला तोड़ा गया। इसके बाद रिश्‍तेदार और पड़ोसियों ने जो देखा, उससे पैरों तले जमीन खिसक गयी।

लोगों ने देखा कि घर के अंदर चारों तरफ खून ही खून फैला हुआ है। मोइन और उनकी पत्‍नी की गला रेतकर हत्‍या कर दी गई थी। शवों को बोरों में डालकर बेड में रख दिया गया था। बेड बॉक्स में आसमा की लाश बोरे में रखी थी, हाथ-पैर बंधे थे। बेड के अंदर ही दूसरे बोरे में 2 साल की अदीबा की लाश थी। जबकि, अक्सा और जिया की लाशें, बेड के अंदर पड़ी हुई थीं। बेड के पास चादर की गठरी में मोइन की लाश बंधी हुई थी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी थी।

एक ही परिवार के 5 लोगों की निर्मम हत्या, इस हाल में मिली पति-पत्नी और 3 बेटियों की लाश

घटना के बाद पुलिस की पांच टीमें आरोपी नईम बाबा की तलाश में थीं। एसएसपी विपिन ताडा ने बताया कि सुबह नईम बाबा मदीना कालोनी में पहुंचा था। सूचना पर उसकी घेराबंदी की गई तो उसने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में नईम बाबा घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Tags: crime newsencountermerrut news
Previous Post

मौनी अमावस्या पर यहां जलाएं दीपक, मिलेगा पितरों का आशीर्वाद

Next Post

दुनिया के सबसे ऊंचे पुल से गुजरी कश्‍मीर वंदे भारत, जानें इस ट्रेन की खासियत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

प्रत्येक व्यक्ति का जीवन महत्वपूर्ण, समन्वित प्रयासों से सड़क दुर्घटनाओं में लाएं कमीः मुख्यमंत्री

20/05/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

स्वच्छ भारत मिशन-Urban 2.0 की राष्ट्रीय समीक्षा बैठक में शामिल हुए एके शर्मा

20/05/2026
Leprosy Pension
उत्तर प्रदेश

कुष्ठावस्था पेंशन योजना बनी सहारा, हजारों दिव्यांगजनों को मिल रहा सम्मान और संबल

20/05/2026
cm dhami
Main Slider

राहुल गांधी की टिप्पणी कांग्रेस की हताशा और गिरती राजनीतिक सोच को दर्शाती हैः सीएम धामी

20/05/2026
Bus
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों की लाइव ट्रैकिंग से सुरक्षित बनाया जा रहा यात्रियों का सफर

20/05/2026
Next Post
Kashmir Vande Bharat

दुनिया के सबसे ऊंचे पुल से गुजरी कश्‍मीर वंदे भारत, जानें इस ट्रेन की खासियत

यह भी पढ़ें

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 82.29 लाख के पार, 75.44 लाख मरीज रोगमुक्त

02/11/2020

स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली पर क्रमशः रूपये 63000 एवं रूपये 56000 का अनुदान उपलब्ध

28/06/2021
CM Yogi

योगी सरकार ने अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विश्वविद्यालय, हैदराबाद के लखनऊ परिसर को दी स्थायी भूमि

12/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version