Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इस दिन मनाई जाएगी नाग पंचमी, कालसर्प दोष दूर करने के लिए करें नाग देवता की पूजा

सावन महीने की शुरुआत होते ही त्योहारों की शुरुआत हो जाती है। सावन का पूरा महीना भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। इस दौरान ऐसे कई दिन आते हैं, जब महादेव की विशेष आराधना की जाती है। ऐसे में इस महीने भगवान शिव के प्रिय माने जाने वाले नाग देवता की भी पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि इस साल नाग पंचमी (Nag Panchami) पर्व कब मनाया जाएगा।

नाग पंचमी (Nag Panchami) 2024 तिथि

हर साल सावन के महीने में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन नाग पंचमी (Nag Panchami) का पर्व मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, इस साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 9 अगस्त 2024 को पड़ रही है।

उदया तिथि के अनुसार, 9 अगस्त को ही नाग पंचमी पर्व मनाया जाएगा। इस दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 5:00 बजे से लेकर सुबह 8:00 बजे तक रहेगा। इस दौरान आप नाग देवता की पूजा कर सकते हैं।

कालसर्प दोष से मिलेगा छुटकारा

– माना जाता है कि यदि इस दिन विधि विधान से नाग देवता की पूजा की जाए, तो कालसर्प दोष से छुटकारा मिलता है।
– साथ ही सांप के काटने का भय भी दूर हो जाता है, इसलिए इस दिन जरूर नाग देवता की आराधना करें।
– नाग पंचमी के दिन नाग देवता को दूध से स्नान कराया जाता है। इस दिन नाग देवता को दूध भी पिलाया जाता है।
– नाग पंचमी के दिन घर के मुख्य द्वार पर सांप की प्रतिमा बनाने की परंपरा है।
– कहा जाता है सांप की प्रतिमा बनाने से नाग देवता के घर में प्रवेश करने का भय नहीं रहता।

राहु केतु दोष से मुक्ति

कहा जाता है कि इस दिन व्रत रखने से व्यक्ति को कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। वहीं, यदि कुंडली में राहु और केतु की दशा चल रही है, तो इस दिन नाग देवता की पूजा करनी चाहिए। इस उपाय से राहु केतु दोष से मुक्ति मिलेगी।

Exit mobile version