Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इस दिन मनाई जाएगी नाग पंचमी, जानिए शुभ मुहूर्त

Nag Panchami

Nag Panchami

नाग पंचमी (Nag Panchami )  श्रावण के शुक्ल पक्ष की 21 अगस्त सोमवार मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि नाग पंचमी का त्योहार देशभर में बड़ी धूमधाम से माना जाता है। इस दिन सावन सोमवार व्रत भी रखा जाएगा। कुंडली में राहु और केतु की दशा चल रही है उन्हें भी नाग देवता की पूजा करनी चाहिए। इस उपाय से राहु केतु दोष से मुक्ति मिलेगी। कालसर्प दोष से भी मुक्ति मिलती है।

नाग पंचमी (Nag Panchami )  शुभ मुहूर्त व शुभ योग

सावन शुक्ल पंचमी तिथि 21 अगस्त 2023 को रात 12 बजकर 21 मिनट से शुरू होगी और इसका समापन 22 अगस्त 2023 को दोपहर 2 बजे होगा. ऐसे में नाग पंचमी का त्योहार 21 अगस्त दिन सोमवार को मनाया जाएगा।इस बार नाग पंचमी के दिन 2 शुभ योग बन रहे है।

पहला शुभ योग 21 अगस्त को प्रातः काल से रात्रि 9:04 बजे तक रहेगा। उसके पश्चात दूसरा शुक्ल योग प्रारम्भ होगा जो पूरी रात रहेगा। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:55 से दोपहर 12 :35 बजे तक रहेगा। यह समय पूजा के लिए शुभ रहता है। नाग पंचमी के दिन अनंत, वासुकि, पद्म, महापद्म, तक्षक, कुलीर, कर्कट, शंख, कालिया और पिंगल नामक देव नागों की पूजा की जाती है।

नाग पंचमी (Nag Panchami )  के दिन होगा सावन सोमवार व्रत

16 अगस्त को अधिकमास की समाप्ति होने जा रही है और 17 से सावन मास रहेगा। 21 अगस्त को नागमंचमी (Nag Panchami ) के दिन सावन का सोमवार होने के कारण इस दिन का महत्व बढ़ गया है।

इस दिन शिव की पूजा के साथसाथ नागदेवता की भी पूजा होगी, जिससे भक्तो के कष्टों का निवारण होगा। इस दिन व्रत रखने का संकल्प लें। और किसी मंदिर या घर पर ही शिवलिंग, नाग देवता और शिव परिवार पर गंगाजल व दूध चढ़ाएं। इसके बाद ओम नम: शिवाय मंत्र का जप करते हुए भगवान शिव का जलाभिषेक करें।

इसके आलाव शिवलिंग पर सफेद फूल, अक्षत, सफेद चंदन, भांग धतूरा, गाय का दूध, धूप, पंचामृत, सुपारी, बेलपत्र आदि चढ़ाएं। नागदेवता पर इत्र लगाए। सावन के सोमवार का व्रत कर रहे हैं तो सावन सोमवार की कथा जरुर पढ़ें।

अंत में भगवान शिव को प्रसाद जरुर चढ़ाएं।

Exit mobile version