Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इस दिन मनाई जाएगी नाग पंचमी, जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व

Nag Panchami

Nag Panchami

इस साल नाग पंचमी (Nag Panchami) का त्यौहार 21 अगस्त 2023 को मनाया जाएगा। इस दिन नाग देवता और भोलेनाथ की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी मनाया जाता है।

हिंदू धर्म में इस दिन का विशेष महत्व है। नाग देवता को शिवजी ने अपने गले में धारण किया हुआ है और नाग पंचमी भी सावन माह  में ही आता है। इस वजह से नाग पंचमी त्यौहार का महत्व और अधिक बढ़ जाता है।

नाग पंचमी 2023 (Nag Panchami) शुभ मुहूर्त 

नाग पंचमी (Nag Panchami) का महत्व

अगर आपकी कुंडली में काल सर्प दोष है तो नाग पंचमी के दिन शिवजी और नाग देवता का रुद्राभिषेक कर इस दोष से मुक्ति पा सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक,  नाग पंचमी के दिन नाग देवता की विधिवत पूजा और उन्हें दूध चढ़ाने से घर परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

मान्यताओं के अनुसार इस दिन नाग देवता की पूजा करने से भगवान शिव अति प्रसन्न होते हैं और भक्तों की हर अधूरी मुराद पूरी करते हैं। नाग पंचमी के द‍िन 12 नागों की पूजा का व‍िधान है। इनके नाम हैं- अनंत, वासुकि, शंख, पद्म, कंबल, कर्कोटक,  धृतराष्ट्र, शंखपाल, कालिया, तक्षक, पिंगल और अष्ववर।

Exit mobile version