Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नागालैंड : पांच महिला पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

दिल्ली में कोरोना रिकवरी

दिल्ली में कोरोना रिकवरी दर 88 प्रतिशत के करीब,निषिध्द क्षेत्र 714

कोहिमा। नागालैंड के दीमापुर में पांच महिला पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। पांचों पुलिस कर्मी सरकारी क्वारंटीन सेंटर में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थी।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार दीमापुर के सरकारी क्वारंटीन सेंटरों पर तैनात 57 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी पूरी होने के बाद एहतियात के तौर पर कोरोना परीक्षण किया गया।

पाकिस्तान में कोरोना मरीजों की तादाद 2.61 लाख के पार, 5500 से अधिक मौत

जिसमें भारतीय रिजर्व बटालियन की पांच महिला जवान के नमूनों की रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव पायी गयी।

पांचों महिला पुलिस कर्मियों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि बाकी की आईसोलेशन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

25 पुलिस कर्मियो को नामित आइसोलेशन सेंटरों में रखा गया है और अन्य 27 को आइसालेट में स्थानान्तरित करने की व्यवस्था की जा रही है। इस बीच पेरेन में भी एक सुरक्षा कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाया गया।

Exit mobile version