Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

हाउस टैक्स जमा नहीं कर रहा था बकाएदार, नगर निगम ने जब्त की बाइक

Nagar Nigams

Nagar Nigams

मेरठ। हाउस टैक्स (House Tax) जमा न करने पर नगर निगम (Nagar Nigam ) ने बकाएदार की बाइक जब्त कर ली। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, नगर निगम का कहना है कि टैक्स जमा कर देने पर बाइक रिलीज कर दी जाएगी। इसके लिए एक महीने का समय दिया गया है। इसके बाद बाइक को नीलाम किया जा सकता है।

दरअसल,  मेरठ नगर निगम (Nagar Nigam Merrut) ने मंगलवार से लंबे समय से हाउस टैक्स जमा न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। पहले दिन ही नगर निगम की टीम ने क्षेत्र के कई जगह हाउस टैक्स वसूलने के लिए छापेमारी की। साथ ही कई घरों को सील कर दिया गया। इसी दौरान लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन में रहने वाले सगीर अहमद पर भी कार्रवाई की गई।

सगीर अहमद पर एक लाख 27 हजार के करीब हाउस टैक्स बकाया था। हाउस टैक्स की रकम जमा न करने पर कुर्की की कार्रवाई के तहत नगर निगम के अधिकारी उनके घर पर पहुंचे और उनकी बाइक जब्त कर ली।

मामले में मेरठ नगर निगम के जोनल अधिकारी राजेश कुमार ने बताया, “वार्ड-75 समर गार्डन में कुर्की वारंट के तहत कई भवनों पर सीलिंग की कार्रवाई की जा रही थी। इसी बीच एक कर दाता पर एक लाख 27 हजार का हाउस टैक्स बकाया था। उनको पहले कुछ समस्या भी थी, जिसका निवारण कर दिया गया था।”

कुर्की वारंट के तहत चल संपत्ति को किया गया जब्त- जोनल अधिकारी

राजेश कुमार ने आगे बताया, “समस्या निवारण करने के बावजूद भी करदाता ने अभी तक अपना हाउस टैक्स जमा नहीं किया। उसके घर पर सीलिंग लगाने की कोई जगह नहीं थी। कुर्की वारंट के तहत चल संपत्ति को जब्त किया जाता है। इसके तहत चल संपत्ति के रूप में उनकी बाइक को जब्त किया गया है।”

सोनभद्र से लखनऊ जा रही जनरथ बस खाईं में गिरी, पांच घायल

नगर निगम के जोनल अधिकारी ने कहा, “जब करदाता टैक्स की रकम जमा कर देंगे, इसके बाद उनके बाइक को रिलीज कर दी जाएगी। यदि वह एक महीने के अंदर टैक्स जमा करने नहीं आते हैं, तो बाइक को नीलाम भी किया जा सकता है। नगर निगम के पास बहुत संख्या में टैक्स जमा न करने वाले लोग हैं। हम उनके खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई कर रहे हैं।”

Exit mobile version