Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

खत्म हुआ निकाय चुनाव का इंतजार, नगर विकास मंत्री ने बताया कब होंगे इलेक्शन

Nikay Chunav

Nikay Chunav

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की अध्यक्षता में आज शुक्रवार राजधानी लखनऊ स्थित लोकभवन में हुई। बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक सहित अन्य सभी मंत्री में मौजूद रहे।

बता दें इस बैठक में कई प्रस्तावों पर कैबिनेट ने अपनी मुहर लगाई है। इस बैठक में नगर निकाय चुनाव (Nagar Nikay Chunav) के लिए ओबीसी कमीशन की सर्वे रिपोर्ट पर मंजूरी दे दी है। एके शर्मा (AK Sharma) ने जानकारी देते हुए कहा कि नगर निकाय चुनाव अप्रैल में होंगे।

कहा जा रहा है कि ओबीसी कमीशन की 350 पेज की रिपोर्ट हाई कोर्ट में पेश की जाएगी। साथ ही जल्द ही चुनावों (Nagar Nikay Chunav) की तारीख भी घोषित हो सकती हैं।

नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ, OBC आयोग ने CM योगी को सौंपी सर्वे रिपोर्ट

हालांकि इससे पहले नगर निगम और नगर पालिका अध्यक्षों से जुड़े आरक्षण की सूची नगर विकास विभाग दोबारा जारी कर सकता है। इसपर आपत्तियां भी मांगी जाएंगी। इसके बाद आरक्षण सूची के अनुसार नगर निकाय चुनाव करवाए जाएंगे।

Exit mobile version