Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

योजनाओ का लाभ सभी पात्र लाभार्थियों को मिलना चाहिए: सचिव नगर विकास

सिद्धार्थनगर। सचिव नगर विकास उ.प्र. शासन अजय कुमार शुक्ला की अध्यक्षता एवं जिलाधिकारी डॉ0 राजा गणपति आर0 की उपस्थिति में विकास खण्ड बर्डपुर नं0-6 पंचायत भवन में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।
सचिव नगर विकास उ0प्र0 शासन अजय कुमार शुक्ला द्वारा ग्राम प्रधान ई. प्रदीप कुमार चौधरी से ग्राम पंचायत की स्थिति की जानकारी ली गयी एवं ग्राम वासियों से जानकारी प्राप्त की गयी कि भारत सरकार/प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओ का लाभ मिल रहा है। ग्राम वासियों द्वारा अवगत कराया गया कि लाभ मिल रहा है। इसके अलावा विभागवार जानकारी प्राप्त किया गया। जल निगम विभाग के सम्बन्धित अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि पेयजल योजना अन्तर्गत 400 घरों को पानी का कनेक्शन किया गया है। शेष कार्य शीघ्र ही पूर्ण करा लिया जायेगा। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, विद्युत विभाग व अन्य सम्बन्धित विभाग की समीक्षा की गयी। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पात्र लाभार्थियों को दिये जाने का निर्देश दिया गया। सचिव नगर विकास उ0प्र0 शासन अजय कुमार शुक्ला ने समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि भारत सरकार/प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओ का लाभ सभी पात्र लाभार्थियों को मिलना चाहिए। समाज के अन्तिम व्यक्ति को योजनाओ का लाभ मिले। इसके साथ सचिव नगर विकास उ0प्र0 शासन अजय कुमार शुक्ला ने ग्रामवासियो से कहा कि आप लोगो की जो भी समस्या है उसे लिखकर उपलब्ध करा दे। सभी की समस्या का समाधान कराया जायेगा। सचिव नगर विकास उ0प्र0 शासन द्वारा गर्भवती महिलाओ की गोदभराई तथा बच्चो का अन्नप्रासन्न कराया गया। सचिव नगर विकास उ0प्र0 शासन द्वारा पंचायत भवन में बने पंचायत सहायक के कक्ष, ओपेन जिम, पंचायत भवन में मीटिंग हाल, पुस्तकालय, सामुदायिक शौचालय एवं आयुष्मान आरोग्य मन्दिर का निरीक्षण किया गया। आयुष्मान आरोग्य मन्दिर में सचिव नगर विकास उ0प्र0 शासन ने सीएचओ से सेन्टर पर दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गयी।
इसके पश्चात प्राथमिक विद्यालय, माधवनगर में बने मिडडे मील शेड, कक्ष, आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया गया। आंगनबााड़ी कार्यकत्री सीमा द्वारा अवगत कराया गया कि यहां पर गर्भवती महिलाओ का वजन, जांच आदि किया जाता है। इसके पश्चात अन्नपूर्णा भवन का सचिव नगर विकास उ0प्र0 शासन द्वारा जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 के साथ निरीक्षण किया गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास के दो लाभार्थियों के आवास का भी निरीक्षण किया गया। इसके पश्चात सचिव नगर विकास उ0प्र0 शासन द्वारा जिलाधिकारी के साथ आरआरसी सेन्टर का निरीक्षण किया गया।

Exit mobile version