Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नागपुर : पूर्व पार्षद पूर्व पार्षद देवा उसरे की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

पूर्व पार्षद देवा उसरे की हत्या

पूर्व पार्षद देवा उसरे की हत्या

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में दो अज्ञात लोगाें ने पूर्व पार्षद देवा उसरे की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना रविवार सुबह उस समय हुई जब देवा उसरे यहां पुराने भारत टाकीज के पास चाय की दुकान की ओर जा रहे थे। उनका आवास गड्डीगोदाम में है।

पुलिस ने बताया कि जब वह दुकान में अकेले थे तभी कुल्हाड़ियों से लैस दो अज्ञात व्यक्तियों ने उन पर हमला किया और खून से लथपथ श्री उसरे को छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गए।

कानपुर नरसंहार की यह थी प्रमुख वजह, हुआ खुलासा

कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसके बारे में सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और श्री उसरे को सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सदर पुलिस ने हत्या को मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version