Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नागपुर हिंसा का मास्टरमाइंड फहीम खान गिरफ्तार, कोर्ट ने पुलिस कस्टडी में भेजा

Faheem Khan

Faheem Khan

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में सोमवार को भड़की हिंसा के मास्टरमाइंड फहीम शमीम खान (Faheem Khan) को अरेस्ट कर लिया गया है। आरोप है कि फहीम ने लोगों को उकसाकर भीड़ जुटाई थी। कोर्ट ने उसे 21 मार्च तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

पुलिस ने दावा किया है कि इस दंगे को भड़काने में मुख्य आरोपी 38 वर्षीय फहीम शमीम खान (Faheem Khan) का हाथ है। शमीम माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी (MDP) का नागपुर शहर अध्यक्ष है।

फहीम खान ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि फहीम ने भड़काऊ भाषण देकर समुदाय के लोगों को उकसाया था, जिसके बाद नागपुर में हिंसा भड़की थी। एफआईआर में भी उसका नाम दर्ज है। जानकारी के अनुसार, फहीम खान नागपुर के संजय बाग कॉलोनी यशोधरा नगर का रहने वाला है।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि नागपुर हिंसा की साजिश पहले से ही रची गई थी। फहीम खान ने कुछ कट्टरपंथी लोगों को इकट्ठा कर एक सुनियोजित तरीके से दंगा भड़काने का काम किया।

भारत की बेटी वापस आ गई…, ममता बनर्जी ने सुनीता विलियम्स के लिए की ‘भारत रत्न’ की मांग

बता दें कि औरंगजेब की कब्र को लेकर हुए विवाद ने सोमवार को हिंसक रूप ले लिया था। महाराष्ट्र के नागपुर के महाल में सोमवार रात दो गुटों के बीच विवाद के बाद हिंसा भड़क गई थी।

महाल के बाद देर रात हंसपुरी में भी हिंसा हुई थी। अज्ञात लोगों ने दुकानों में तोड़फोड़ की और वाहनों में आग लगा दी थी। इस दौरान जमकर पथराव किया गया। हिंसा के बाद कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया था। इस हिंसा में कई लोग घायल हुए थे। पुलिस ने 60 से ज्यादा दंगाइयों को हिरासत में भी लिया था।

Exit mobile version