Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

राजीव गांधी हत्या की दोषी नलिनी श्रीहरन ने जेल में की आत्महत्या की कोशिश

राजीव गांधी की हत्या की दोषी नलिनी

राजीव गांधी हत्या की दोषी नलिनी श्रीहरन ने जेल में की आत्महत्या की कोशिश

नई दिल्ली। दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या मामले में दोषी नलिनी ने जेल में आत्महत्या की कोशिश की है।

मीडिया में आई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि जेल में एक कैदी के साथ झगड़े के बाद नलिनी ने आत्महत्या की कोशिश की। जेल के गार्ड ने उन्हें मौके पर बचा लिया। नलिनी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उनकी हालत ठीक बताई जा रही है।

नलिनी ने किस तरीके से खुदकुशी की कोशिश की, अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। बता दें कि नलिनी काफी समय से तमिलनाडु की वेल्लोर जेल में कैद है। वह उम्रकैद की सजा काट रही है। नलिनी के वकील ने अनुसार, पिछले 29 साल से जेल में बंद नलिनी के साथ पहली बार ऐसा हुआ है जब उसने खुदकुशी करने की कोशिश की हो।

जनसेवक के रूप में लालजी टंडन जी ने भारतीय राजनीति पर गहरी छाप छोड़ी है : शाह

वकील ने बताया कि उसका जेल में कथित तौर पर एक कैदी से झगड़ा हुआ था। जिस साथी कैदी के साथ नलिनी का झगड़ा हुआ था वो भी उम्र कैद की सजा के लिए जेल में बंद है। उस कैदी ने जेलर से झगड़े की शिकायत की जिसके बाद नलिनी ने आत्महत्या करने की कोशिश की।

वकील ने बताया कि नलिनी ने पहले कभी ऐसा नहीं किया इसलिए इसकी असल वजह जानने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि नलिनी का पति मुरुगन भी राजीव गांधी हत्याकांड में जेल के अंदर बंद है। उसने अनुरोध किया है कि उसकी पत्नी को वेल्लोर जेल से पुझल जेल में शिफ्ट कर दिया जाए। वकील ने बताया कि अदालत में मुरुगन की मांग को उठाया जाएगा।

Exit mobile version