Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

 गंगा दशहरा पर नमामि गंगे ने किया मां गंगा का पूजन, उतारी आरती

namami gange

namami gange

गंगा दशहरा पर रविवार को नमामि गंगे की टीम ने दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा का विधिवत पूजन अर्चन कर आरती उतारी।

संयोजक राजेश शुक्ला ने मां गंगा के पूजन के बाद लोगों से गंगा घाटों को स्वच्छ रखने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि अविरल गंगा के संकल्पों में जनभागीदारी की भूमिका महत्वपूर्ण है। अब गंगा को बचाने की जिम्मेदारी हमारी है।

उन्होंने कहा कि सदियों से अविरल गंगा भारत के हजारों साल की परम्परा और सभ्यता की झांकी प्रस्तुत करती रही है। गंगा केवल एक नदी नहीं है। गंगा हमारे वेदों में हैं, गंगा इतिहास में, गंगा साहित्य में, गंगा हमारी फिल्मों में, गंगा क्रियाविधि में, भारतीय जनमानस के जीवन में सर्वत्र गंगा व्याप्त हैं।

आज है गंगा दशहरा, गंगा माता की पूजा करने से होगा इन 10 पापों का नाश

उन्होंने कहा कि आज गंगा दशहरा के दिन स्वर्ग से मां गंगा का पृथ्वी पर अवतरण हुआ था। इस पवित्र दिन पर मां गंगा के अविरलता के लिए हमें सकल्प लेना होगा। सरकार के साथ-साथ हम सभी का गंगा के प्रति जो सरोकार है उसे समझना और ईमानदारी से निभाना होगा। भारत के प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ और निर्मल गंगा तथा पर्यावरण संरक्षण में अहम योगदान देना होगा। तभी हम गंगा जैसी जीवनदायिनी नदी को बचाने में सफल हो पाएंगे।

Exit mobile version