Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सपा के बागी विधायक मनोज पांडेय पर एक्शन, विधानसभा से नेम प्लेट हटाया गया

Manoj Pandey

Manoj Pandey

लखनऊ। राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान से पहले सपा के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा देने वाले विधायक मनोज पांडेय (Manoj Pandey) के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर विधानसभा से उनकी नेम प्लेट हटा दी गई है।

राज्यसभा चुनाव में सपा के कई विधायक बागी हो गए हैं और भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान कर रहे हैं। वहीं, बसपा के एक विधायक उमा शंकर पांडेय ने भी भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट देने की बात कही है।

इसके अलावा, कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने भी भाजपा प्रत्याशी का समर्थन किया है।

अखिलेश को बड़ा झटका, विधायक मनोज पाण्डेय ने मुख्य सचेतक पद से दिया इस्तीफा

समाजवादी पार्टी के विधायक राकेश प्रताप सिंह, मनोज पाण्डेय (Manoj Pandey) , राकेश पाण्डेय, पूजा पाल, अभय सिंह और विनोद चतुर्वेदी ने भाजपा प्रत्याशी को वोट दिया है।

Exit mobile version