Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नाना ने डरा धमकाकर किया धेवती से दुराचार

Rape

Rape

फिरोजाबाद। थाना एका क्षेत्र अन्तर्गत एक नाना ने ही अपनी बेटी की पुत्री को डरा धमकाकर उसके साथ दुराचार (Rape) किया और विरोध करने पर अपने ही पुत्र के खिलाफ छेड़छाड़ का झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपित नाना को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

थानाध्यक्ष एका संजीव कुमार दुबे ने बताया कि थाना एका क्षेत्र की एक पीड़िता द्वारा 22 सितम्बर 2022 को थाना एका पर अपने मामा के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया गया था।

विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आये कि पीड़िता के नाना द्वारा पीड़िता को डरा धमका कर उसके साथ जबरन अवैध सम्बन्ध बनाये गये। जब इसका आरोपित के पुत्र (पीड़िता के मामा) द्वारा किया गया तो आरोपित ने अपने ही पुत्र के विरुद्ध छेड़छाड़ का झूठा मुकदमा लिखवा दिया।

पुलिस टीम ने जब जांच की तो यह तथ्य प्रकाश में आया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी नाना को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेजा है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता के माता-पिता एचआईवी पीड़ित थे, जिस कारण उन्होंने अपनी पुत्री को नाना के घर छोड़ रखा था।

Exit mobile version