• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘मेरी गलती यह है कि अखिलेश और मुलायम में मुलायम को चुना…’, सपा छोड़ने के बाद बोले नारद राय

Writer D by Writer D
28/05/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Narad Rai

Narad Rai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। पूर्वांचल की बलिया लोकसभा सीट के लिए सातवें और अंतिम चरण में 1 जून को मतदान होना है। चुनाव प्रचार के लिए महज तीन दिन का समय बचा है और वोटिंग में केवल चार दिन। मतदान इतना करीब है और समाजवादी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे पूर्व मंत्री नारद राय (Narad Rai) ने पार्टी छोड़ने, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) जॉइन करने का ऐलान कर दिया है। बलिया के बड़े नेताओं में गिने जाने वाले नारद ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद एक्स पर पोस्ट कर यह ऐलान कर दिया है।

अमित शाह से मुलाकात के बाद नारद राय (Narad Rai) सपा प्रमुख अखिलेश यादव को खूब सुना गए। उन्होंने कहा कि बहुत भारी और दुखी मन से समाजवादी पार्टी छोड़ रहा हूं। नारद राय ने कहा कि 40 साल का साथ था जो आज छोड़ दिया। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर बेइज्जत करने का आरोप लगाया और कहा कि मेरी गलती यह है कि अखिलेश और मुलायम में मुलायम को चुना। नारद ने कहा कि पिछले सात साल से मुझे लगातार बेइज्जत किया जा रहा था।

उन्होंने (Narad Rai) यह भी आरोप लगाया कि 2017 में मेरा टिकट अखिलेश यादव ने काटा। नारद ने कहा कि 2022 में अखिलेश ने टिकट दिया लेकिन साथ ही साथ मेरी हार का इंतजाम भी कर दिया। उन्होंने दो दिन पहले बलिया में हुई अखिलेश की रैली का जिक्र करते हुए कहा कि मंच पर भी मुझे बेइज्जत किया गया। अखिलेश यादव ने मंच से मेरा नाम तक नहीं लिया। नारद राय ने अमित शाह से मुलाकात के बाद कहा कि अब अपनी पूरी ताकत बीजेपी के लिए लगाएंगे। उन्होंने कहा कि जितना हो सकेगा, उतनी ताकत से बीजेपी की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रयास करेंगे।

सपा नेता नारद राय के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज

नारद राय (Narad Rai) ने कहा, ‘याद होगा आपको, इसी अंसारी परिवार को पार्टी में शामिल करने का विरोध करने पर बलराम यादव को सरकार से बर्खास्त कर दिया गया था। शिवपाल यादव को बर्खास्त कर दिया गया था। उस माफिया के मरने पर अखिलेश उसके घर आए। उसको शहीद का दर्जा दिलाने का प्रयास भी किया। उन्होंने अंसारी परिवार के दखल के और विरोध के कारण हमारा टिकट काट दिया। यह मुझे अच्छा नहीं लगा। मैं अंसारी परिवार का दरबारी बनकर न राजनीति किया हूं और न करूंगा। मैं किसी का दरबारी नही बन सकता। मैं जनता का दरबारी हूं और जनता के लिए संघर्ष करता रहूंगा।’

वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘इससे ज्यादा मेरा दुर्भाग्य क्या हो सकता है कि संगठन के लोगों ने मंच पर हमारा नाम ही नहीं दिया। लोगों ने हमको महसूस नहीं होने दिया और मंच पर जाने दिया। अखिलेश यादव संबोधन करते हैं और हमारा नाम नहीं लेते। मेरा नाम भूल जा रहे। तो हम अब अखिलेश यादव को याद करके क्या करेंगे? इसलिए मैंने फैसला किया है, अब अखिलेश के साथ नहीं रहूंगा। मैं आभारी हूं नीरज शेखर और ओम प्रकाश राजभर का कि उन्होंने हमसे संपर्क किया। अमित शाह का मुझे स्नेह मिला और उन्होंने मुझसे कहा कि आपके मान सम्मान का ख्याल रखा जाएगा।’

Tags: akhilesh yadavbjpNarad Raiup news
Previous Post

पत्थर की खदान ढहने से 10 लोगों की मौत, रेसक्यू ऑपरेशन जारी

Next Post

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बड़ी राहत, हत्या मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने किया बरी

Writer D

Writer D

Related Posts

mushroom production
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार संवार रही ग्रामीण महिलाओं का जीवन, मशरूम उत्पादन से 10 लाख तक कमा

14/04/2026
Samrat Chaudhary
Main Slider

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, कल लोकभवन में लेंगे शपथ

14/04/2026
PM Modi's love for Uttarakhand was evident in his speech.
Main Slider

मोदी के भाषण में दिखा उत्तराखंड प्रेम, लोकल कनेक्ट ने जीता दिल

14/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने कहा, सहारनपुर से दिल्ली व देहरादून की यात्रा अब बेहद कम समय में होगी पूरी

14/04/2026
minimum wage
Main Slider

सोशल मीडिया पर 20,000 न्यूनतम वेतन की खबर भ्रामक, सरकार ने जारी किया स्पष्टीकरण

14/04/2026
Next Post
Ram Rahim

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बड़ी राहत, हत्या मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने किया बरी

यह भी पढ़ें

People liked the funny style of Nora Fatehi, the video went viral

नोरा फतेही का फनी अंदाज लोगों को आया बेहद पसंद, वायरल हुआ वीडियो

18/06/2021
Cyril Ramaphosa

साउथ अफ्रीका में रामफोसा दूसरी बार बने राष्ट्रपति

15/06/2024
birthday wishes to cm yogi

PM, राष्ट्रपति, समेत दिग्गज नेताओं ने दी CM योगी को दी जन्मदिन पर बधाई

05/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version