Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

टुकड़े-टुकड़े गैंग कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों में फैला रहा है भ्रम : नरोत्तम मिश्रा

टुकड़े-टुकड़े गैंग tukde-tukde gang

टुकड़े-टुकड़े गैंग

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे आंदोलन को लेकर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को  कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने आंदोलन के पीछे ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ का हाथ है। कहा कि कांग्रेस के ही लोग किसानों को भड़का रहे हैं। इसके साथ ही, मिश्रा ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को भी आड़े हाथों लिया है।

Israel : में फिर सियासी संकट, बेंजामिन नेतन्‍याहू की गिरी सरकार, होंगे दोबारा चुनाव

किसान आंदोलन को मिल रहे कांग्रेस के समर्थन पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मुझे यह नहीं समझ आता है कि इन कृषि कानूनों में ‘काला’ क्या है? टुकड़े-टुकड़े गैंग ही वह है, जो किसानों को भड़का और गुमराह कर रहा है। अभी तक, कोई भी ‘काले कानून’ की व्याख्या नहीं कर सका है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस नेता कमलनाथ जी, जो 15 महीनों में कभी किसान के खेतों में नहीं गए, वे ट्रैक्टर की सवारी करेंगे। राहुल गांधी, जिन्होंने ‘सोफा-कम-ट्रैक्टर’ चलाया, यह भी नहीं पता है कि आलू जमीन के ऊपर या नीचे बढ़ता है।

Exit mobile version