Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

NATA टेस्‍ट 1 एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

UGC NET Admit Card Released

UGC NET Admit Card Released

काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर ने NATA टेस्ट 1 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने टेस्ट 1 के लिए रजिस्‍ट्रेशन कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट nata.in पर विजिट कर अपने एग्‍जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर, पासकोड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा.

NATA टेस्ट 1 परीक्षा 21 अप्रैल, 2023 को दो सेशंस में आयोजित की जाएगी. सेशन 1 सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी. परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी जिसमें 125 प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा में मल्टिपल च्‍वाइस, प्रिफरेंशियल च्‍वाइस और न्‍यूमेरिकल शामिल होंगे. कैंडिडेट्स को सिचुएशनल जजमेंट, आरेखीय, संख्यात्मक, मौखिक, वर्बल, और लॉजिकल सवालों के जवाब देने होंगे.

NATA Admit Card ऐसे करें डाउनलोड

स्‍टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट nata.in पर जाएं.

स्‍टेप 2: होमपेज पर, NATA एडमिट कार्ड पर क्लिक करें.

स्‍टेप 3: एक नया लिंक खुलेगा जिसमें सभी जरूरी डिटेल्‍स दर्ज करने होंगे.

स्‍टेप 4: आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा.

स्‍टेप 5: एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट ले लें.

Xiaomi 13 Ultra की हुई धमाकेदार एंट्री, 1% बैटरी पर चलेगा एक घंटा

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के दिन अपने एडमिट कार्ड लेकर जाएं. इस बीच, NATA टेस्ट 2 और टेस्ट 3 के लिए रजिस्‍ट्रेशन जारी हैं. जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे अपने ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट nata.in पर दर्ज कर सकते हैं.

Exit mobile version