• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अयोध्या की तरह भव्य, नव्य और दिव्य बनेगी नाथ नगरी, सुशोभित होंगे चार नाथ द्वार

Writer D by Writer D
25/01/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बरेली
0
Nath Nagari

Nath Nagari

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर अब अयोध्या के बाद नाथ नगरी (Nath Nagari ) बरेली को भव्य, नव्य व दिव्य बनाने की बरेली विकास प्राधिकरण ने तैयारी शुरू कर दी है। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने बरेली की आधुनिकता के साथ नाथ नगरी की आध्यात्मिक विरासत को समाहित करते हुए नाथ नगरी कॉरिडोर (Nath Nagari Corridor) का विशेष डिजाइन तैयार किया है। बरेली के प्रमुख मार्गों पर नाथ द्वार बनाये जा रहे हैं। शिव के शुभ पवित्र प्रतीक को पत्थर के यूनिपोल पर सुशोभित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त शहर के मुख्य पांच चौराहों पर शिव के शुभ संकेत और प्रतीकों को भी स्थापित किया जाएगा। इससे पूरे शहर में शिवमय आभा प्रदर्शित होगी।

डेलापीर तिराहे को त्रिवटी नाथ और डोहरा रोड पर बने द्वार को बनखंडी नाथ के नाम से विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर बीडीए ने टीडीआर नीति के तहत मुख्य मार्गों को विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी है। 32.5 किमी के नाथ नगरी कारिडोर (Nath Nagari Corridor) के मार्गों के अतिरिक्त शहर के अन्य नाथ सर्किट से जुड़े मुख्य मार्गों को विकसित किया जा रहा है। इससे उनका व्यावसायिक उपयोग किया जा सके। इससे बीडीए और नगर निगम की आय में वृद्धि होगी साथ ही पूरी नगरी का सर्वांगीण विकास होगा। डिजिटल और आध्यात्मिक टूरिज्म को भी बढ़ावा दिया जा सके।

अयोध्या की तरह भव्य, नव्य और दिव्य बनेगी नाथ नगरी, सुशोभित होंगे चार नाथ द्वार

चौकी चौराहा समेत शहर के कई चौराहों पर लगेंगे शिव के पवित्र और शुभ प्रतीक

बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि नाथ नगरी के सौंदर्यीकरण के साथ ही दिव्य रूप देने के लिए शिव के शुभ प्रतीकों में डमरू, त्रिशूल, नटराज, नंदी, त्रिपुंड और त्रिनेत्र तैयार किए गए हैं। डोहरा रोड और बदायूं रोड पर लाल फाटक के पास नाथ द्वार बनाया जाएगा। इसके अलावा डेलापीर तिराहा और नैनीताल रोड पर भी नाथ द्वारों का निर्माण होगा। चौकी चौराहा, सेटेलाइट, बरेली जंक्शन, इज्जतनगर रेलवे स्टेशन और प्रेमनगर चौराहे पर यूनिपोल लगाकर शिव के शुभ प्रतीक चिन्हों को सुशोभित किया जाएगा।

शहर में प्रवेश करते ही आकर्षित करेगी नाथ नगरी की आध्यात्मिक आभा

बरेली विकास प्राधिकरण के सचिव योगेंद्र सिंह ने बताया कि शहर में प्रवेश करते ही नाथ नगरी की आध्यात्मिक आभा आकर्षित करेगी। नाथ नगरी की आध्यात्मिक विरासत के साथ आधुनिकता और स्मार्ट सिटी का सामंजस्य देखने को मिलेगा। इसको लेकर बरेली विकास प्राधिकरण ने डोहरा रोड पर बनखंडी नाथ द्वार का निर्माण किया है। इससे पूर्व अलखनाथ, मढ़ीनाथ, तपेश्वर नाथ और धोपेश्वर नाथ द्वार निर्मित किया जा चुके हैं। डेलापीर तिराहे पर भी अब त्रिवटी नाथ द्वार का निर्माण कराया जा रहा है। इसके प्रस्ताव प्राधिकरण बोर्ड से स्वीकृत करवाकर निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। महा शिवरात्रि से पूर्व इनको स्थापित कराने की तैयारी है।

नाथ विचारधारा से मार्गों एवं नाथ मंदिरों का होगा कायाकल्प

नाथ नगरी कॉरिडोर (Nath Nagari Corridor) के आर्किटेक्ट सुमित अग्रवाल ने बताया कि बरेली को शिवमय बनाकर आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की अवधारणा है। इसके साथ ही नाथ नगरी कारिडोर के मुख्य मार्गों का व्यवसायिक उपयोग कर आर्थिक उत्थान को बढ़ावा दिया जायेगा। नाथ द्वार पर दैदीप्यमान सूर्य किरणे एवं उस पर सुशोभित शिव प्रतीक युवा पीढ़ी को उसकी सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराएंगे।

नाथनगरी कॉरिडोर में मुख्यमंत्री के निर्देश पर जमीन अधिग्रहण की कार्यवाही तेज हो गई है। टीडीआर पॉलिसी के तहत सभी मुख्य मार्गों को विकसित किया जा रहा है। जिससे इसका व्यावसायिक उपयोग कर नाथ नगरी कॉरिडोर (Nath Nagari Corridor) में उपयोग कर सकें।

Tags: bareliy newsNath Nagari Corridorup newsYogi News
Previous Post

2024 में 2014 और 2019 से भी बड़े बहुमत के साथ बनेगी मोदी सरकारः सीएम योगी

Next Post

जनता को सुरक्षा देने में विफल भाजपा सरकार: अखिलेश यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

महर्षि वाल्मीकि महापुरुषों के परंपरा के भाग्यविधाता: सीएम योगी

07/10/2025
PM Modi completes 24 years in power
Main Slider

CM से PM तक का सफर… मोदी ने सुनाई अपनी 24 साल की कहानी

07/10/2025
Bihar Election
Main Slider

सिर चढ़ कर बोल रही टिकट बंटवारे की खीज

07/10/2025
Minority Education Bill 2025
Main Slider

उत्तराखंड में मदरसे बनेंगे इतिहास! राज्यपाल ने अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक 2025 को दी मंजूरी

07/10/2025
15th death due to kidney failure in Chhindwara
Main Slider

छिंदवाड़ा में किडनी कांड का कहर जारी, डेढ़ साल की धानी ने नागपुर में तोड़ा दम

07/10/2025
Next Post
Akhilesh Yadav

जनता को सुरक्षा देने में विफल भाजपा सरकार: अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

Amitabh Bachchan

हनुमान जयंती पर बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे दी हनुमान जयंती की बधाई

16/04/2022
Deoghar Airport

देवघर के नवनिर्मित एयरपोर्ट को मिला एरोड्रम का लाइसेंस, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

01/07/2022
Ranveer Kapoor

Ranveer का फैंस को बड़ा धमाका, जल्द ही नज़र आने वाले हैं ओटीटी प्लेटफार्म पर

26/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version