• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राष्ट्रीय एमएसएमई पुरस्कार-2024: प्रदेश की इकाइयों के लिए सुनहरा अवसर, 13 मई तक करें आवेदन

Writer D by Writer D
17/04/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
MSME

MSME

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) मंत्रालय ने “राष्ट्रीय एमएसएमई पुरस्कार-2024” के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह पुरस्कार देश की उन एमएसएमई इकाइयों को दिया जाएगा जो निर्माण या सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं, तकनीकी रूप से दक्ष हैं अथवा निर्यात में योगदान दे रही हैं। पुरस्कारों में महिला, अनुसूचित जाति/जनजाति और दिव्यांग उद्यमियों के लिए विशेष श्रेणियां भी तय की गई हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से MSME सेक्टर को मिल रहे प्रोत्साहन और योजनाओं के चलते प्रदेश की इकाइयों के पास राष्ट्रीय मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का यह सुनहरा अवसर है। योगी सरकार द्वारा संचालित विभिन्न MSME प्रोत्साहन योजनाओं का सकारात्मक असर राज्य की इकाइयों की मजबूती में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।

प्रथम पुरस्कार पर मिलेगा 3 लाख का इनाम

पुरस्कार स्वरूप प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली इकाई को ₹3 लाख, द्वितीय स्थान के लिए ₹2 लाख और तृतीय स्थान के लिए ₹1 लाख की नकद राशि के साथ ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। एक इकाई एक से अधिक श्रेणियों में आवेदन कर सकती है, लेकिन चयन एक ही श्रेणी में किया जाएगा।

विभिन्न श्रेणियों के लिए 10 पुरस्कार निर्धारित

निर्माण क्षेत्र के लिए 12, सेवा क्षेत्र के लिए 9 तथा विशेष श्रेणियों के लिए 10 पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। पुरस्कार प्राप्त करने वाली इकाइयों को प्रतीक चिन्ह युक्त लेबल, लोगो, टाई आदि के उपयोग की अनुमति भी दी जाएगी। आवेदन के लिए वैध उद्यम पंजीकरण प्रमाणपत्र, पर्यावरणीय अनुमति, औद्योगिक लाइसेंस, अग्निशमन या विस्फोटक प्रमाणपत्र, ईएसआई/पीएफ संबंधित सामाजिक सुरक्षा दस्तावेज आदि जरूरी होंगे।

13 मई तक कर सकते हैं आवेदन

आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 मई 2025 है और आवेदन केवल ऑनलाइन https://dashboard.msme.gov.in/na पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

Tags: MSME
Previous Post

अयोध्या की तर्ज पर नैमिषारण्य को भी विकसित कर रही योगी सरकार

Next Post

योगी सरकार देगी दो लाख से अधिक युवाओं को रोजगार, फायर सेफ्टी ऑफिसर बनेंगे युवा

Writer D

Writer D

Related Posts

Samrat Chaudhary
Main Slider

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, कल लोकभवन में लेंगे शपथ

14/04/2026
PM Modi's love for Uttarakhand was evident in his speech.
Main Slider

मोदी के भाषण में दिखा उत्तराखंड प्रेम, लोकल कनेक्ट ने जीता दिल

14/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने कहा, सहारनपुर से दिल्ली व देहरादून की यात्रा अब बेहद कम समय में होगी पूरी

14/04/2026
minimum wage
Main Slider

सोशल मीडिया पर 20,000 न्यूनतम वेतन की खबर भ्रामक, सरकार ने जारी किया स्पष्टीकरण

14/04/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

‘संभव’ बना जनता का सशक्त हथियार, ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने दिलाया त्वरित न्याय

14/04/2026
Next Post
fire safety officers

योगी सरकार देगी दो लाख से अधिक युवाओं को रोजगार, फायर सेफ्टी ऑफिसर बनेंगे युवा

यह भी पढ़ें

cm yogi

दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को योगी सरकार देगी आर्थिक सहायता

05/06/2021
Ant Bite

चीटी काटने पर होती हैं जलन, तो उपायों से मिलेगा राहत

10/11/2025
Transfer

यूपी में एक IPS और 4 PPS के कार्य क्षेत्र बदले

12/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version