Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल कोरोना पाजिटिव

Anupriya Patel

Anupriya Patel

जौनपुर। अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल कोविड पाजिटिव  हो गई हैं। रिपोर्ट आने के बाद वह आइसोलेट हो गई हैं।

अनुप्रिया पटेल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी का सघन चुनाव प्रचार अभियान छेड़े हुए हैं। आज वह जौनपुर में थीं। इससे पहले आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल भी पाजिटिव हुए थे।

तालिबान को पाकिस्तान की दो टूक- हमारे सैनिकों का खून बहा है…

समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव और प्रियंका गांधी के परिवार में भी कोरोना पाजिटिव हो चुके हैं। 2020 में भी वह कोविड पाजिटिव हुई थीं उस समय उन्होंने खुद को आईसोलेट कर लिया था।

अनुप्रिया पटेल की रिपोर्ट पाजिटिव आने से उनके समर्थकों को झटका लगा है। अनुप्रिया पटेल ने उनके संपर्क में आए सभी लोगों से खुद को कोरंटाइन करने व जांच करा लेने की अपील की है।

Exit mobile version